खास-मेहमान

जनकल्याण के लिए दृढ़ संकल्पित है मोदी सरकार, आने वाला 5 साल देश के इतिहास में निर्णायक : कुशवाहा

■ लगातार दूसरी बार सांसद चुने जाने के बाद बिल्थरारोड पहुंचने पर हुआ जोरदार स्वागत

बिल्थरारोड बलिया। अब भाषण का काम खत्म और काम का टाइम शुरू। लोकसभा चुनाव में भाजपा की प्रचंड जीत नरेन्द्र भाई मोदी जी के उपर अटूट विश्वास जो जनता का था वह उनके विश्वास की जीत है। 2019 में भाजपा की जीत यह साबित करती है कि देश की जनता को विश्वास है कि मोदी जी के मजबूत हाथों में देश का भविष्य सुरक्षित है। उक्त उदगार शुक्रवार की देर शाम सलेमपुर लोकसभा क्षेत्र से लगातार दूसरी बार निर्वाचित सांसद रविन्द्र कुशवाहा शुक्रवार रेलवे चौराहे पर नगर पंचायत अध्यक्ष द्वारा आयोजित सम्मान समारोह में व्यक्त कर रहे थे।

कार्यक्रम में नपं अध्यक्ष दिनेश कुमार गुप्त ने सांसद व विधायक को अंगवस्त्रम देकर सम्मानित किया।
उन्होने कहा कि जनता ने 2014 में यह सोचकर कि जो व्यक्ति गुजरात का विकास कर सकता है वह देश का भी विकास कर सकता है मोदी जी को पूर्ण बहुमत देकर प्रधानमंत्री बनाया। मोदी जी ने लोगों की विश्वास पर खरा उतरते ही इन पांच वर्षों में देश का सर्वांगीण विकास किया। 2017 में मोदी व योगी के विकास का यह आलम था कि 2019 लोकसभा चुनाव में मोदी जी को हराने के लिए विपक्षियों द्वारा गठबंधन कर उनके प्रति दुष्पचार के लिए क्या-क्या षडयंत्र नहीं किया गया । यहां तक कि उनके द्वारा मोदी चोर है जैसे नारे लगवाने का कार्य किया गया।

कहा कि लोकसभा चुनाव में भाजपा की प्रचंड जीत से साबित होता है कि जनता का विश्वास मोदी जी के उपर और मजबूत हुआ है। कहा कि अब भाजपा सरकार की जिम्मेदारी ओर बढ़ गयी। कहा कि यह सरकार जन कल्याण के लिए संकल्पित है तथा आने वाला 5 साल देश के इतिहास में निर्णायक साबित होगा। कहा कि अगले 5 सालों के दौरान सरकार के जनकल्याणकारी कार्यो के चलते 2024 में न कोई गठबंधन होगा न कोई उनकी बात सुनने का तैयार होगा। कहा कि जनता के इस प्रचंड जनादेश स सरकार की जिम्मेदारी उनके प्रति और बढ़ गई है। कहा कि भाजपा का नारा है कि सबका साथ सबका विकास व सबका विश्वास। उन्होने सलेमपुर लोकसभा के लोगों का अह्वान करते हुए कहा कि किसी की कोई भी समस्या हो तो वह हमसे बेझिझक मिले। सबका कार्य
बिना भेदभाव के साथ किया जायेगा। भाजपा विधायक धनन्जय कन्नौजिया ने कहा कि केद्र व प्रदेश सरकार के विकास कार्यों को जनता ने अपनी मुहर लगाई है। नगर पंचायत अध्यक्ष दिनेश कुमार गुप्त ने कहा कि सांसद व विधायक के सहयोग से नगर पंचायत में विकास की कीर्तिमान स्थापित होगा। उन्होने नगर पंचायत को पं0 दीनदयाल समग्र विकास योजना के तहत शामिल होने को लेकर दोनो जनप्रतिनिधियों के प्रति आभार व्यक्त किया। बैठक के पूर्व दूसरी बार सांसद के रूप में बिल्थरारोड पहुंचने पर कार्यकर्ताओं ने उन्हे फूल मालाओं से लाद दिया।इस अवसर पर नपं अध्यक्ष ने सांसद व विधायक को अंगवस्त्रम व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। स्वागत समारोह में मुख्य रूप से प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य देवेन्द्र गुप्त, लालबहादुर भारती, शिवनाथ लंकेश, विश्राम सिंह, विनय सिंह, दयानंद वर्मा, रणजीत कुशवाहा, विजय
सिंह, डिम्पल सिंह, निखिल प्रताप सिंह, प्रधान सतीश गुप्ता, धर्मेन्द्र सोनी, राजकुमार, मुन्ना पांडेय, बैजनाथ प्रसाद साहू, जयराम चौहान, डा0 नंदा, अमीरचंद, अशोक राजभर, अजीत राजभर, फिरोज गांधी, शिवकुमार जायसवाल, अजय यादव, मनीष सोनी, शकील अहमद, प्रेमचंद पांडेय, अमित जायसवाल, पंकज मोदी, मृत्यंजय गुप्ता, दिलीप सिंह, विपिन मिश्रा, सतीश राव अंजय, अरूण तिवारी, नितेश सिंह, मनोज मिश्रा, सुधीर मिश्रा, रमेश यादव, रामस्वरूप राजभर आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन प्रमोद कुमार सिंह ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *