अपना जिला

चार पहिया वाहन के चपेट में आने से वृद्ध की मौत

मोहम्मदाबाद गोहना/मऊ। मोहम्मदाबाद गोहना-घोसी मुख्य मार्ग पर स्थित तमसा नदी पुल के समीप शनिवार को सायंकाल 65 वर्षीय एक वृद्ध जो अपनी साइकिल से मोहम्मदाबाद गोहना से घोसी की तरफ जा रहा था कि पीछे से एक चार पहिया वाहन ने इसके साइकिल में जोरदार टक्कर मार दिया, जिससे वह सड़क के किनारे गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। मौका पाकर चार पहिया वाहन चालक गाड़ी लेकर फरार हो गया।आस पास के लोग जब तक मौके पर पहुचे कि उसने वही दम तोड़ दिया। घटना की जानकारी पुलिस को मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल में जुट गई तथा पुलिस ने शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया है।समाचार लिखे जाने तक वृद्ध की पहचान नहीं हो सकी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *