चण्डीगढ़-डापर रेल खण्ड के दोहरीकरण के कारण इस खण्ड से गुजरने वाली कुछ गाड़ियों का पूर्ण व आंशिक निरस्तीकरण व मार्ग परिवर्तन किया गया है
गोरखपुर। उत्तर रेलवे के चण्डीगढ़-डापर-चण्डीगढ़ रेल खण्ड के दोहरीकरण कार्य होने के कारण इस खण्ड से गुजरने वाली कुछ गाड़ियों का पूर्ण निरस्तीकरण, आंशिक निरस्तीकरण तथा मार्ग परिवर्तन किया गया है।
पूर्ण निरस्तीकरण…
22 मार्च, 2018 को चण्डीगढ़ से प्रस्थान करने वाली 04924 चण्डीगढ़-गोरखपुर विशेष गाड़ी तथा 23 मार्च, 2018 को गोरखपुर से प्रस्थान करने वाली 04923 गोरखपुर-चण्डीगढ़ विशेष गाड़ी निरस्त रहेगी।
16 से 24 मार्च, 2018 तक लखनऊ जं. से प्रस्थान करने वाली 15011 लखनऊ जं.-चण्डीगढ-अम्बाला कैंट एक्सप्रेस तथा 17 से 25 मार्च, 2018 तक चण्डीगढ़ से प्रस्थान करने वाली 15012 चण्डीगढ-लखनऊ जं. एक्सप्रेस निरस्त रहेगी।
आंशिक निरस्तीकरण…
19 मार्च, 2018 को 12527/12528 रामनगर-चण्डीगढ़-रामनगर एक्सप्रेस अम्बाला कैंट-चण्डीगढ-अम्बाला कैंट के मध्य निरस्त रहेगी।
19 एवं 23 मार्च, 2018 को डिब्रूगढ़ से प्रस्थान करने वाली 15903 डिब्रूगढ़-चण्डीगढ़ एक्सप्रेस तथा 18, 21 एवं 25 मार्च, 2018 को चण्डीगढ से प्रस्थान करने वाली 15904 चण्डीगढ़-डिब्रूगढ़ एक्सप्रेस अम्बाला कैंट-चण्डीगढ-अम्बाला कैंट के मध्य निरस्त रहेगी।
मार्ग परिवर्तन…
17 एवं 24 मार्च, 2018 को 14615/14616 लालकुऑ-अमृतसर-लालकुऑ एक्सप्रेस अपने निर्धारित मार्ग के स्थान पर सरहिन्द, राजपुरा के रास्ते चलाई जायेगी।
18 मार्च, 2018 को 15531 सहरसा-अमृतसर जनसाधारण एक्सप्रेस तथा 19 मार्च, 2018 को 15532 अमृतसर-सहरसा एक्सप्रेस अपने निर्धारित मार्ग के स्थान पर सरहिन्द, राजपुरा के रास्ते चलाई जायेगी।
