क्राइम ब्रान्च अधिकारी बताने वाला जालसाज गिरफ्तार
मऊ। थाना कोतवाली क्षेत्रार्न्तगत एक जालसाज व्यक्ति द्वारा अपने को क्राईम ब्रान्च अधिकारी बताकर जनता को गुमराह करने को लेकर उपनिरीक्षक श्रीप्रकाश शुक्ल मय हमराहियान के साथ देखभाल क्षेत्र के दौरान बलिया मोड से जालसाज व्यक्ति को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से फर्जी वोटर आईड़ी, पैन कार्ड़ व रिवाल्वर कवर आदि बरामद किया गया। पूछताछ में उक्त व्यक्ति द्वारा अपना नाम ओमप्रकाश तिवारी पुत्र विजयी तिवारी निवासी एलआईसी शाखा-2 के पास शहर कोतवाली थाना कोतवली जनपद आजमगढ़ बताया गया। इस सम्बन्ध में थाना स्थानीय पर उक्त अभियुक्त के विरूध्द मु0अ0स0 107/18 धारा 419,420,467,468 भादवि का अभियोग पंजीकृत कर चालान न्यायालय किया गया ।

