ग्राम्य विकास, पंचायतीराज विभाग, स्वच्छ भारत मिशन की मण्डलीय समीक्षा बैठक 8 जून को
आज़मगढ़। मण्डलायुक्त एसवीएस रंगाराव की अध्यक्षता में ग्राम्य विकास विभाग, पंचायतीराज विभाग द्वारा संचालित कार्यक्रमों एवं स्वच्छ भारत मिशन कार्यक्रम की मण्डलीय समीक्षा बैठक का आयोजन 8 जून को सायं 4.00 बजे आयुक्त कार्यालय के सभागार में किया गया है। यह जानकारी देते हुए संयुक्त विकास आयुक्त हरिश्चन्द्र वर्मा ने बैठक से सम्बन्धित समस्त अधिकारियों से पूर्ण विवरण के साथ समय से बैठक में प्रतिभाग करने की अपेक्षा की है।
