खाना बनाते समय गैस सिलेंडर फटा, गृहस्थी का सामान जलकर हुआ खाक
मोहम्मदाबाद गोहना/मऊ। कोतवाली क्षेत्र के टिपककाबाद में देवस्थान के पास किराए के मकान में रह रहे किराएदार नंदू व राजेश के मकान में शुक्रवार की रात्रि में खाना बनाने के लिए गैस खोलें ही थे कि गैस लीक होने के कारण आग लग जाने से घर मे रखा सारा सामान जलकर राख हो गया। इसकी जानकारी मोहल्ले वासियों ने स्थानीय पुलिस एवं फायर बिग्रेड को मोबाइल से दी ।जानकारी पर मौके पर पहुंचे फायर ब्रिगेड ने मनजीत सिंह, धीरज ,पप्पू पांडे, सत्येंद्र मिश्रा ,संदीप तिवारी समेत मोहल्ले वासियों के सहयोग से आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक पूरा सामान जलकर खाक हो गया था।
घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंचे पुलिस उपाधीक्षक मोहम्मदाबाद गोहना राजकुमार कोतवाली पुलिस ,फायर ब्रिगेड की टीम ने ग्राम वासियों की मदद से आग पर काबू पाया।
