अपना जिला

किसान मजदूर महाविद्यालय के तत्वधान में राष्ट्रीय सेवा योजना विशेष शिविर का उद्घाटन

मऊ। किसान मजदूर महाविद्यालय, ककरिहार भीटी के तत्वधान में राष्ट्रीय सेवा योजना विशेष शिविर का उद्घाटन सोमवार को उच्च प्राथमिक विद्यालय मानपुर में ग्राम प्रधान प्रमिला देवी के द्वारा किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए श्रीमती प्रमिला ने राष्ट्रीय सेवा योजना के विषय में बताया। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ एम.पी.एस.यादव ने कहा कि कठिन परिश्रम और अनुशासन ही सफलता की कुंजी है। राष्ट्रीय सेवा योजना के इस विशेष शिविर में स्वच्छ भारत अभियान पर चर्चा करते हुए स्वयं सेवक एवं सेविकाओं को साफ-सफाई पर विशेष ध्यान देने के लिए कहा गया । छात्र व छात्राओं ने विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए, जिसके बाद मतदाता जागरूकता रैली निकाली गयी।
इस समारोह में कार्यक्रम अधिकारी डॉ. प्रमोद कुमार कुशवाहा, धीरज कुमार, कार्यक्रम प्रभारी प्रेमचंद, वीरेंद्र कुमार, तेज बहादुर भारती उपस्थित रहे इसके अतिरिक्त गीतांजली यादव, इंदू यादव, कविता यादव एवं रीता सिंह आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन मोहम्मद आबिद यूसुफ ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *