रचनाकार

कब्रिस्तान में लाशों के अम्बर कतार, इंतजार मे जनाजे जमीं के टोटे हाय

कोरोना काल…

( अलका जैन )
शमसान दिवाली मना रहे मंज़र यूं
कब्रिस्तान में लाशों के अम्बर कतार
इंतजार मे जनाजे जमीं के टोटे हाय
काम धंधे चोपट भूख कर रही विकास
प्राण वायु की किल्लत दवा गायब बाबू
दारू हर चोराहे पर उपलब्ध जय हो नेता जी
हिंदू मुस्लिम सिख ईसाई करोना को परहेज कहा
नेता चुनाव प्रचार में व्यस्त हैं वक्त कहा
जनता का हा हा कार सरकार तक नहीं जाता
जनता लापरवाही महंगी पड़ी जान के लाले
कोरोना ने समीकरण बदल डाले दूर रहो
हाथ धो वरना जिंदगी से हाथ धो बैठे हजारों
पकड़े कोरोना को बुखार आते ही यारो
सर्दी जुखाम दस्तक देते कोरोना आया
बिना जुल्म सजा जेल एक तू ही नहीं
सारा जहान परेशान सावधान जनता
मदद करें हर मुमकिन मदद करें मरीज की
शमसान दीवाली मना रहे मंज़र यूं
कब्रिस्तान में लाशों के अम्बर कतार
इंतजार मे जनाजे जमीं के टोटे हाय।


अलका जैन इंदौर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *