अपना जिला

….और जब थैलेसीमिया मेजर पीड़ित बिटिया को रोटरी सचिव ने उपलब्ध कराया खून


मऊ। अपनी फूल सी थैलेसीमिया मेजर की बीमारी से पीड़ित 9 वर्षीय बिटिया को बचाने के लिए एक यूनिट खून के लिए भटक रहे पिता को रोटरी क्लब के सचिव ने शारदा नारायण हॉस्पिटल से उपलब्ध करवाया खून, तब जाकर बिटिया की बची जान। पिता ने ली राहत की सांस । पिता ने भी संकल्प लिया कि रोटरी क्लब के पद चिन्हों पर चलकर दूसरों को भी संकट के समय अपना खून न्योछावर करने के लिए सदैव तैयार रहूंगा ।
मऊ जिले के थाना कोतवाली क्षेत्र के मठिया टोला मोहल्ले के निवासी नवीन कुमार त्रिपाठी की पुत्री खुशी त्रिपाठी को थैलेसीमिया मेजर की बीमारी से पीड़ित चल रही है, बिटिया को खून की सख्त आवश्यकता पड़ गए और फिर वह दर-दर भटकने लगा ऐसे में उसकी मुलाकात रोटी बैंक के दीपक जैन से भेंट हुई श्री जैन ने पिता को बताया कि रोटरी क्लब के सचिव प्रदीप सिंह से संपर्क करिए क्योंकि हाल ही में उन्होंने शारदा नारायण हॉस्पिटल के ब्लड बैंक में 53 की संख्या में ब्लड डोनेट कराया है आपकी मदद उनके जरिए हो सकती है। इतना ही सुनते पिता ने रोटरी क्लब के सचिव प्रदीप सिंह को फोन किया और बिटिया के लिए खून की गुहार लगाई। रोटरी क्लब के सचिव ने भी तत्काल हॉस्पिटल के डायरेक्टर सुजीत सिंह को भी फोन पर बिटिया के लिए खून उपलब्ध कराने की सिफारिश की, तुरंत बिटिया को खून मिल गया और उसे चढ़ाया गया तब जाकर बिटिया को राहत मिली और पिता ने भी रोटरी क्लब की ओर से दान दिए गए ब्लड के लिए अपना आभार जताया और सच यही रहा कि श्री त्रिपाठी की कोई पहचान नहीं थी। थैलेसीमिया मेजर की बीमारी से पीड़ित है।
श्री त्रिपाठी ने बताया कि मैं भी रोटरी क्लब के पद चिन्हों पर चलकर आगामी दिनों में जब भी मुझे कोई खून मांगेगा मैं क्लब समेत जनसामान्य को खून उपलब्ध कराऊंगा।
रोटरी क्लब के सचिव प्रदीप सिंह ने बताया कि यदि किसी को संकट के समय खून की आवश्यकता पड़े तो क्लब को आवश्यक सूचना दें ताकि उनकी मदद यथासंभव की जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *