एक शातिर जिलाबदर अपराधी गिरफ्तार, कब्जे से एक अदद तमंचा बरामद
मऊ। थाना चिरैयाकोट पुलिस देखभाल क्षेत्र व चेकिंग के दौरान जरिये मुखबिर की सूचना पर रामनवल डिग्री कालेज बहलोलपुर के पास से जिला बदर अभियुक्त सुधीर सिंह पुत्र कमलेश सिंह निवासी अल्देमऊ थाना चिरैयाकोट के कब्जे से एक अदद तमंचा 315 बोर बरामद कर गिरफ्तार किया गया। इस सम्बन्ध में उक्त अभियुक्त के विरूद्ध थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 136/20 धारा 3/25 आयुद्ध अधि0 तथा मु0अ0सं0 137/20 धारा 3,10 गुण्डा अधिनियम का अभियोग पंजीकृत कर चालान न्यायालय किया गया।

