Uncategorized

आम आदमी पार्टी ने लगाया कोरोना जांच शिविर 56 लोगों की गयी जांच


● जांच में कोई संदिग्ध नहीं मिला, मोहम्मदाबाद विधानसभा के रानीपुर ब्लॉक अंतर्गत असलपुर ग्रामसभा में घर घर जाकर की गयी जांच

मऊ। आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक व दिल्ली के मुुुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और उत्तर प्रदेश प्रभारी राज्यसभा सांसद संजय सिंह के निर्देश पर आम आदमी पार्टी मऊ की कोरोना सहायता टीम ने मोहम्मदाबाद विधान सभा के असलपुर ग्राम सभा मे घर घर जाकर लोगों की जांच की।
सभी लोगों का हाथ सेनेटाइज कर उन्हें मास्क का वितरण भी किया गया, जिला अध्यक्ष शाह आलम उल्फ़त ने घोसी विधानसभा में 5 सदस्यीय टीम का कोरोना सहायता केंद्र का गठन किया है जिसमें प्रदेश संगठन की तरफ से ऑक्सीमीटर से करोना की जांच के निर्देश दिए गए और टीम ने करोना की जांच के लिए ऑक्सीमीटर और थर्मल स्कैनर से गांव गांव जाकर बड़ी संख्या में लोगों की ऑक्सीजन और टेंपरेचर की जांच की आम आदमी पार्टी मऊ के जिला अध्यक्ष शाह आलम उल्फ़त के मार्गदर्शन में मोहम्मदाबाद विधानसभा के असलपुर ग्रामसभा में मनोज कुमार सिंह (छोटे भैय्या) के नेतृत्व में सोशल डिस्टेनसिंग का पालन करते हुए लोगों का ऑक्सीमीटर से टेस्ट किया गया।
सभी लाभार्थियों का हाथ सेनेटाइज कराया गया,तथा सभी को मास्क वितरित करते हुए उसकी उपयोगिता भी बताई गई। जांच कराने वालों में बहुत से लोगों का थर्मल स्कैनर से टेंपरेचर टेस्ट किया गया। गाँव में टेस्ट कराने वालों की कुल संख्या 56 रही. कोई संदिग्ध मरीज नहीं मिला l इस अवसर पर पुष्पेन्द्र रणावत, एहतेशाम अहमद ,मनोज कुमार सिंह (छोटे भैया) खुर्शीद खान, अवधेश मौर्या, श्रवण श्रीवास्तव आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *