चर्चा में

‘अब यूपी में सफर होगा और आसान’

पर्यटन विभाग द्वारा पर्यटकों की सुविधाओं के लिए ‘वन स्टाप ट्रैवल साल्यूशन पोर्टल’ संचालित किया जा रहा है.जिससे देश-विदेश से आने वाले पर्यटकों को प्रदेश में पर्यटन सम्बन्धी जानकारी के साथ-साथ वे वायु, रेल, बस, टैक्सी, होटल, गाइड जैसी बुकिंग इस पोर्टल से करा सकेंगे. पर्यटन विभाग द्वारा संचालित ‘वन स्टाप ट्रैवल साल्यूशन पोर्टल’ का लिंक https://www.uttarpradesh.gov.in है। इस लिंक पर पर्यटक बुकिंग के लिए प्रतिस्पर्धात्मक दरें देख सकेंगे और उचित मूल्य पर मनचाही बुकिंग करा सकेंगे. अधिकारी ने बताया कि ये बहुत उपयोगी पोर्टल है, और कोई भी इस पोर्टल से पर्यटन की जानकारियां ले सकता है। एक ही पोर्टल पर विविध सेवाओं की दरों की जानकारी से अपने बजट के अनुसार बुकिंग कराना भी आसान होगा.इस सुविधा को केवल पर्यटक ही नहीं बल्कि किसी भी कार्यवश आवागमन के लिए व्यापक रूप से प्रयोग किया जा सकेगा.नौकरी पेशा लोग, व्यापारी भी अपने कार्य, व्यवसाय अथवा व्यक्तिगत कार्यों के लिए इस पोर्टल के उपयोग से बुकिंग आदि कराकर सुविधाओं का लाभ उठा सकेंगे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *