अनियंत्रित होकर बाइक पलटी, एक की मौत दो घायल
मुहम्मदाबाद गोहना/ मऊ। तहसील के रानीपुर क्षेत्र के नगपुर गांव के पास एक बाइक पर सवार होकर अपने ननिहाल दपेहड़ी से ससुराल ग्राम जमुआ थाना बिलरियागंज आजमगढ़ जा रहे थे।बाइक पर बैठी सास बहु 42 वर्षीय राधिका देवी पत्नी रामप्यारे एवं इनकी 65 वर्षीय सास तथा एक रिश्तेदार जो बाइक चला रहा था जैसे ही नगपुर गांव के पास पहुंची की बाइक अनियंत्रित हो गई, और बाइक सवार तीनों लोग बुरी तरह से घायल हो गए। थोड़े ही देर बाद 42 वर्षीय राधिका देवी की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। सूचना पाते ही घटनास्थल पर 108 नंबर एंबुलेंस गाड़ी पहुंचकर सास- बहू को मुहम्मदाबाद गोहना सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया बाद में पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया।

