अजन्ता स्टुडियो के प्रो. आर्येन्द्र वर्मा व पत्रकार जितेन्द्र वर्मा की दादी का निधन
मऊ। नगर के आर्य समाज मंदिर, स्थित अजन्ता स्टुडियो के प्रोपराइटर आर्येन्द्र वर्मा व पत्रकार जितेन्द्र वर्मा की 95 वर्षीय दादी श्रीमती द्रोपती देवी पत्नी स्व. रामशंकर वर्मा का गुरुवार की सुबह 9 बजे निधन हो गया। उनके निधन का समाचार सुनते ही लोग उनके निज आवास पर पंहुच कर शोक संवेदना व्यक्त किए। उनकी अंतिम शव यात्रा आज ही शाम को 06 बजे नगर के ढेकुलियाघाट के लिए जाएगी।

