अपना जिला

हम लोग ट्रस्ट ने गाँधी जयंती मनाई

मऊ। हम लोग ट्रस्ट द्वारा गाँधी जयंती के अवसर पर हिन्दी भवन मऊ में जानो ग्राहक जानो  पत्रिका (मैग्जीन) के मुहूर्त व क्राइम फ्री करप्शन फ्री मुद्दे पर जनजागरण व सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें सभी ने जो बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से नगर पालिका अध्यक्ष तैय्यब पालिकी, डॉ नम्रता श्रीवास्तव, डॉ अरविंद श्रीवास्तव, निर्भया सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष सतीश मिश्रा बाबा, अजित पाण्डेय, विश्व हिन्दू परिषद के जिलाध्यक्ष शैलेंद्र सिंह, विश्व हिन्दू महासंघ के जिलाध्यक्ष आशुतोष सिंह, भाजपा नेेत्री  नूपुर अग्रवाल, अर्चना उपाध्याय, चाइल्ड मजिस्ट्रेट विनीता पाण्डेय समेत कई गणमान्य महानुभावों ने अपनी उपस्थिति दर्ज करायी।

वही गायन नृत्य व भाषण प्रतियोगिता में नगर के कई स्कूलों ने भाग लिया। वही प्रतियोगिता में विजयी सभी बच्चों को ट्रस्ट के संस्थापक संजय पाण्डेय ने सम्मानित किया । निर्णायक मंडल में संगीतकार हरिकेश हरि , कोरियोग्राफर वरुण शर्मा व गीतकार नरसिंह राही, उपस्थित रहें। वही संचालन प्रख्यात संचालक राजेश श्रीवास्तव ने किया । अंत में सभी के प्रति आभार पंंडित माही मृदुल व उनकी टीम ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *