बापू व शास्त्री की जयंती अभिषेक मिश्रा ने बच्चों संग मनाई
मऊ। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं जननायक भारत के दूसरे प्रधानमंत्री स्वर्गीय लाल बहादुर शास्त्री के जन्मदिवस पर सुदूर ग्रमीण क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय में अधिवक्ता अभिषेक मिश्रा ने अपने मित्रों के साथ मे छोटे नौनिहालों, देश के भाग्यविधाता, भविष्य निर्माता नन्हे मुन्ने बच्चों के साथ मे झंडारोहण, राष्ट्रगान एवं मिष्ठान वितरण कार्यक्रम के दौरान देश के महान विभूतियों के जीवन आदर्शों की बच्चों के बीच खूब चर्चा की गई, बच्चे भी बड़े उत्सुकता से बहुत सारी बाते सुनते रहे और बीच बीच में कुछ कुछ पूछते रहें। उन्होंने कहा कि हम सौभाग्यशाली है। जिनके वजह से हमे ऐसे कार्यक्रमो में शरीक होने का मौका जो मिला।

