हत्यारोपित 50 हजार का इनामिया अभियुक्त गिरफ्तार, रिवाल्वर व एक मोटरसाईकिल बरामद
मऊ। पुलिस अधीक्षक मऊ सुशील घुले के निर्देशन में अपराध/अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में एसओजी व थाना सरायलखंसी पुलिस टीम को उस समय अहम सफलता हाथ लगी जब जरिये मुखबिर की सूचना पर दिनांक 23.03.2021 को जरिये मुखबिर की सूचना पर बकवल के पास से मु0अ0सं0 860/20 धारा 147, 148, 149, 302, 120बी भादवि में फरार इनामिया (50 हजार) वांछित अभियुक्त श्री राम सिंह उर्फ बंटी सिंह पुत्र स्व0 बालगोविंद निवासी बढुआगोदाम थाना सरायलखंसी मऊ के कब्जे से एक मोटरसाईकिल बुलेट (बिना नंबर) बरामद कर गिरफ्तार किया गया तथा उसकी निशानदेही पर लाइसेंसी रिवाल्वर व 02 जिंदा कारतूस 32 बोर बरामद किया गया। इस सम्बन्ध में उक्त के विरुद्ध थाना स्थानीय पर धारा 25/27/30 आयुद्ध अधि0 के अर्न्तगत अभियोग पंजीकृत किया गया।
उल्लेखनीय है कि दिनांक 22.03.2021 को उक्त अभियोग से सम्बन्धित वांछित अभियुक्त राम सिंह उर्फ आनन्द सिंह पुत्र स्व0 ध्रुवराज सिंह निवासी लेबरुआ थाना चंदवक जनपद जौनपुर को मुठभेड़ में गिरफ्तार किया गया था।

