अपना जिला

स्वच्छ भारत मिशन के तीन दिवसीय कार्यशाला का आयोजन

मऊ। स्वच्छ भारत मिशन (ग्रा0) योजनान्तर्गत जनपद-मऊ को 02 अक्टूबर, 2018 तक खुले में शौचमुक्त किये जाने हेतु वार्षिक कार्य योजना 2018-19 के निर्माण हेतु तीन दिवसीय 29, 30 एवं 31 जनवरी, 2018 कार्यशाला का आयोजन कलेक्ट्रेट सभागार में किया गया। वार्षिक कार्ययोजना का मुख्य उद्देश्य जनपद को खुले में शौचमुक्त किये जाने हेतु एक ठोस रणनिति बताया जाना है। जिससे शौचालय निर्माण के साथ-साथ व्यवहार परिवर्तन कर ओ0डी0एफ0 के स्थायित्व भी कर सकें।
उक्त अवसर पर कार्यशाला में जिला पंचायत राज अधिकारी, जिला विकास अधिकारी, समाज कल्याण अधिकारी, समस्त बी0डी0ओ0, समस्त खण्ड विकास प्रेरक, जिला समन्वयक अजय शर्मा, छविलाल यादव, प्रशिक्षण यूनिसेफ के सहयोग से दुल्हेश्वर, रमेश अग्रवाल एवं प्रभात जी द्वारा दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *