अपना जिला

यूपी बोर्ड की नकल विहिन सूचिता पूर्ण परीक्षा सम्पन्न कराने हेतु डीएम ने ली बैठक

मऊ। जिलाधिकारी प्रकाश बिन्दु की अध्यक्षता में नगर पालिका कम्यूनिटी हाल में माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा आयोजित हाईस्कूल/इण्टरमीडिएट बोर्ड परीक्षा 2018 को नकल विहिन सूचिता पूर्ण सम्पन्न कराने हेतु समस्त सुपर जोनल, जोनल, सेक्टर मजिस्ट्रेट, सचल दल प्रभारी एंव समस्त केन्द्र व्यवस्थापकों की बैठक सोमवार को सम्पन्न हुई। बैठक में जिलाधिकारी द्वारा निर्देश दिया गया कि सरकार के मंशा के अनुरूप नकल विहिन परीक्षा सम्पन्न कराना आप सबकी पूर्ण जिम्मेदारी है। इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही क्षम्य नहीं होगी। इस लिए आप लोग सरकार की मंशा के अनुरूप नकल विहिन परीक्षा कराने में अपना सहयोग दें। पुलिस अधीक्षक द्वारा केन्द्र व्यवस्थापकों को आस्वस्थ किया गया कि पुलिस फोर्स प्रर्याप्त है एवं परीक्षा सेन्टरों के साथ-साथ समस्त सुपर जोनल, जोनल, सेक्टर मजिस्ट्रेट, सचल दल के साथ पुलिस फोर्स राउण्ड में भी रहेगी। किसी भी नकल माफिया को बख्शा नहीं जायेगा। जिला विद्यायल निरीक्षक द्वारा विस्तार पूर्वक बताया गया कि वर्ष 2018 की हाईस्कूल/इण्टरमीडिएट की परीक्षा दिनांक 06 फरवरी,2018 से प्रारम्भ से होकर 12 मार्च,2018 को समाप्त हो रही है। प्रत्येक कक्ष में 25 संख्या से कम परीक्षार्थी आवंटित न किये जाये। 40 परीक्षार्थी पर दो कक्ष निरीक्षण एवं 40 से अधिक संख्या पर 3 कक्ष निरीक्षक लगाये जायेगें परीक्षा प्रारम्भ होने के पूर्व ही यह सुनिश्चित कर लिया जाये कि प्रत्येक दिन कितने कक्ष में परीक्षा संचालित होगी। उसी के अनुरूप कक्ष निरीक्षकों की ड्यूटी लगा लें कम से कम एक सप्ताह की ड्यूटी सभी कक्ष निरीक्षकों लगा लेने चाहिए। कोई भी विषय अध्यापक कक्ष निरीक्षक की ड्यूटी में न लगायी जाये सभी कक्ष निरीक्षकों से उनका पाल्य अथवा रिश्तेदार परीक्षा नही दे रहा है इस आशय का प्रमाण पत्र प्राप्त कर लिया जाये। कक्ष निरीक्षकां को यह निर्देश दिया गया कि यदि उसके कक्ष में नकल पायी जाती है तो विशेष रूप से वे उत्तरदायी हांगे तथा उनके विरूद्ध उ0प्र0 सार्वजनिक परीक्षा अनुचित साधनों का निवारण अधिनियम-1998 के तहत कार्यवाही हो सकती है।
उक्त अवसर पर कुमार हर्ष आ0ए0एस0, जिला कृषि अधिकारी, जिला अर्थ एवं संख्या अधिकारी, बन्दोवस्त अधिकारी चकबन्दी, समाज कल्याण अधिकारी, डी0सी0 मनरेगा, जिला विकास अधिकारी सहित जनपद के समस्त विद्यालयों के अध्यापक उपस्थित रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *