स्कूल खोलना पड़ा भारी, DM ने SDM को दिया निर्देश, संचालक पर मुकदमा दर्ज
(पवन कुमार पाण्डेय)
मधुबन ।शासन के निर्देश के क्रम में कक्षा 1 से लेकर कक्षा 8 तक के सभी विद्यालय निजी, सरकारी ,अर्ध सरकारी, दिनांक 24 मार्च से 31 मार्च तक के लिए त्योहारों एवं कोविड-19 के फैलाव को देखते हुए बंद किए गए है । साथ ही शासन के निर्देशानुसार दिनांक 25 मार्च से 31 मार्च 2021तक कक्षा आठ से ऊपर के विद्यालय बंद करने के आदेश दिए गए है।अगर कोई भी विद्यालय उक्त अवधि में खुले पाए गए तो नियमनुसार प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज कराते हुए कार्रवाई की फरमान जारी है। जिलाधिकारी के क्षेेत्रीय भ्रमण केे दौरान दरगाह दोहरीघाट रोड स्थित चकरा बासुनगर में साधु पब्लिक स्कूल खुला पाया देख जिलाधिकारी अमित सिंह बंसल ने इसका संज्ञान लेते हुए उप जिलाधिकारी लाल बाबू दुबे को जांच कर संबंधित विद्यालय के खिलाफ प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज कराने का निर्देश दिया । इसकेे उपरांत क्षेत्रीय लेखपाल निशांंत अंंशुल राय ने पुलिस को तहरीर देते हुए संबंधित धारा में मुकदमा दर्ज कराया है ।

