अपना जिला

DM व SP के नेतृत्व में कच्ची शराब कारोबारियों के खिलाफ छापामारी

(पवन कुमार पाण्डेय)
मधुबन ।त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव एवं होली पर्व को सकुशल सम्पन्न कराने के लिए प्रशासन संकल्पित है । तथा किसी भी दशा में अमन में खलल डालने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के मुड़ में है । गुरूवार को जिलाधिकारी अमित सिंह बंसल एवं पुलिस अधीक्षक सुशील धुले के नेतृत्व में स्थानीय पुलिस व आबकारी टीम ने घाघरा के तलहटी में स्थित नुरूल्लाहपुर ,सिसवा सहित आधा दर्जन स्थानों पर कच्ची शराब कारोबारियों के यहा छापामारी की । इस दौरान पुलिस टीम ने भारी मात्रा में लहन नष्ट किया । तथा शराब बनाने के उपकरण बरामद करतें हुए शराब कारोबारियों को चिन्हित कर कार्रवाई में जुटे रहें । प्रशासन के इस कार्रवाई से शराब कारोबारियों में हड़कंप मचा रहा है । गौरतलब है कि होली पर्व एवं चुनाव के दौरान कच्ची शराब की खपत बढ़ जाती है जिससे शराब कारोबारियों को बड़ा मुनाफा होता है । इसी उदेश्य से घाघरा के तलहटी में स्थित देवरांचल के दुर्गम भागों में शराब कारोबारी शराब की बड़ी खेप संरक्षित करनें में जुटे हुए थे । जिसका संज्ञान लेते हुए जिलाधिकारी अमित सिंह बंसल एवं पुलिस अधीक्षक सुशील धुले के साथ सीओ अमित कुमार सिंह, प्रभारी निरीक्षक संजीव कुमार दुबे एवं आबकारी टीम के साथ भारी संख्या में पुलिस फोर्स ने छापामारी किया । 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *