चर्चा में

सेवाभावी समूह संगठन सर्वोपरि सेवा संस्था द्वारा लाॅकडाऊन से सतत किया जा रहा पौष्टिक आहार का वितरण

● संस्था की प्रेरणा स्त्रोत ब्रह्मलीन दादा श्री ब्रह्मलीन लक्ष्मण सिंह जी गौड

इंदौर। श्रीमती मालिनी लक्ष्मण सिंह जी गौड़ जी के मार्गदर्शन में संगठन सर्वोपरि सेवा संस्था के अध्यक्ष अरविन्द चंदेल द्वारा कोरोना काल में प्रभावित व निराश्रित परिवारों एवं वर्मा यूनियन अस्पताल के लिए भोजन सेवा विगत कई दिनों से विधान सभा क्षेत्र 4 शहीद भगत सिंह मंडल वार्ड 70 में विभिन्न बस्तीयों जैसे- लाबरिया भेरु क्षेत्र, चांदमारी ईट भट्टा, आदर्श इंदिरा नगर, लोकनायक नगर, पंचमूर्ति नगर हरिओम नगर, आदि में करोना प्रभावित और अत्यंत निर्धन परिवारों, निराश्रित परिवारों को स्थानीय संस्था कार्यकर्ताओं द्वारा चिन्हित परिवारों को भोजन पैकेट प्रतिदिन वितरित किये जा रहे है। भोजन पैकिंग व्यवस्था में संस्था के सेवाभावी कार्यकर्ताओं द्वारा सेवा दी जा रही है। मालिनी लक्ष्मण सिंह जी गौड़ ने कार्यकर्ताओं को साधुवाद दिया। यह जानकारी जितेन्द्र शिवहरे ने दी।

प्रेषक-
जितेन्द्र शिवहरे
177, इंदिरा एकता नगर पूर्व रिंग रोड चौराहा मुसाखेड़ी इंदौर मध्यप्रदेश मोबाइल नम्बर
8770870151
[email protected]

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *