खास-मेहमान

सुरेंद्र प्रताप सिंह स्मृति टीवी पत्रकारिता सम्मान-2018 पुण्य प्रसून बाजपेयी को दिया गया

◆ यह आजमगढ़ से एक नई शुरूआत है…

दिल्ली। देश के वरिष्ठ पत्रकार पुण्य प्रसून बाजपेयी को मीडिया समग्र मंथन-18 (7-8अप्रैल) के समय दिया गया बहु प्रतिष्ठित ”सुरेंद्र प्रताप सिंह स्मृति टीवी पत्रकारिता सम्मान-2018” विगत दिनों उनके चैनल एबीपी में जाकर प्रदान कर दिया गया। जिसे श्री बाजपेयी ने न केवल स्वीकार किया बल्कि इस सम्मान के लिए आभार भी व्यक्त किया है।
बताते चलें कि मीडिया समग्र मंथन का दो दिवसीय राष्ट्रीय आयोजन उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ में विगत 7-8अप्रैल को हुआ था,जिसमें देश के विभिन्न राज्यों से वरिष्ठ पत्रकारों और साहित्यकारों ने यहाँ आकार इस विचार मंथन में अपने महत्वपूर्ण विचार रखे। इस कार्यक्रम में श्री बाजपेयी को भी आना था लेकिन किसी आवश्यक कार्यवश वे इसमें भौतिक रूप से जब शामिल नहीं हो सके,तब वे टेली कांफ्रेंसिंग के माध्यम से अपने विचार व्यक्त किए और लोगों के सवालों के जवाब दिये। इसी कार्यक्रम के दूसरे दिन दस महान और उल्लेखनीय शख्स़ियतों के नाम पर विशेष योग्यता के प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया था। जिसमे श्री बाजपेयी भी थें। पुण्य प्रसून बाजपेयी का सम्मान उनकी अनुपस्थिति में दिल्ली से आये उपेंद्र सिंह ने ग्रहण किया था, जिसे उन्होंने विगत दिनों श्रीबाजपेयी को जाकर प्रदान कर दिया।
यह सम्मान प्रसिद्ध पत्रकार स्व०एसपी की स्मृति में शुरू किया गया है,जो मूलतः पूर्वांचल के गाजीपुर के निवासी थे और हिंदुस्तान में टीवी पत्रकारिता को शुरूआत करने वाले थें। मूल्यपरक और मिशनरी पत्रकारिता के वाहक एसपी सिंह के नाम पर सम्मान की स्थापना और इसका प्रथम सम्मान श्री बाजपेयी को प्रदान किया जाना,एक सुखद और प्रशंसनीय पहल है। जिसे पूर्वी पटटी के आजमगढ़ से शुरु किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *