लाॅक डाउन और भारत

सांसद अतुल राय की टीम ने चिकित्सकों की टेलीफोन सलाह पर निशुल्क दवा की किट वितरित किया

मऊ। घोसी लोकसभा के सांसद व बसपा नेता अतुल राय के द्वारा जो निशुल्क टेलीमेडिसिन की सुविधा दिनांक 28/04/2021 से शुरुआत जो हुई थी उसी क्रम में रविवार को भीटी मोहल्ला में घर घर जाकर पैरामेडिकल टीम के स्टाफ द्वारा प्लस ऑक्सिमीटर से SPO2 लेवल और पल्स का मापन एवं इन्फ्रारेड थर्मामीटर से शरीर के तापमान नोट करने के साथ-साथ 10 सुप्रसिद्ध डॉक्टरों के पैनल द्वारा टेलीफोन पर सलाह लेने के उपरान्त मरीजो को प्राथमिक उपचार एवं माइल्ड कोविड के लिये दवा की किट भी निशुल्क में वितरित की गयी। ज्ञात हो की घोसी लोकसभा के सांसद अतुल राय द्वारा इस महामारी में ऑक्सीजन की दिक्कत को देखते हुए दिनांक 04/05/2021 को जम्बो सिलिंडरो की एक खेप सी0एम0ओ0 को पूर्व में ही दिया जा चुका है एवं जिलाधिकारी महोदय को ऑक्सीजन प्लांट लगाने हेतु जमीन मुहैया कराने के लिये पत्र भी लिखा गया है, जिससे कि घोसी सांसद अतुल राय अपने निजी खर्च से वहाँ पर ऑक्सीजन प्लांट का निर्माण करा सके और मऊ जिले के साथ-साथ अन्य निकटवर्ती जिलो को भी निशुल्क सरकार के निर्देशानुसार ऑक्सीजन की निर्बाध सप्लाई हो सके।
आज भीटी में घर घर जाकर पैरामेडिकल स्टाफ द्वारा टेलीमेडिसिन के तहत 260 मरीजो का ऑक्सीजन, तापमान, ब्लडप्रेसर, पल्स के साथ साथ डॉक्टरों के परामर्श पर निशुल्क दवा दी गयी। लाभ लेने वाले मरीजो में मो0 अज़ीम, हेमा, सुभावती देवी, दीपक, कैलाश चौधरी, शिवम राय, सेराज, जयराम, कमलेश बिंद, अनिशा, विनोदआदि मौजूद रहे।6 परिवारों में तो परिवार के सभी सदस्यों को कोविड किट दी गयी , घर घर जाकर मरीजो की देखभाल करने व दवा वितरण में सभासद राजीव सैनी का भी सहयोग रहा।


28 अप्रैल से अब तक घोसी लोकसभा में 2900 लोग टेलीमेडिसिन सर्विस का निःशुल्क लाभ उठा चुके है। पैरामेडिकल टीम का नेतृत्व कर रहे डॉक्टर दिनेश ने बताया की कोरोना की तीसरी लहर को देखते हुए जिस हिसाब से बच्चों में भी संक्रमण की सम्भावना व्यक्त की जा रही है इस कारण सांसद के दिशा निर्देशन में टेली मेडिसिन पैनल में पेडीऐट्रिक स्पेशलिस्ट doctors का अलग से समय और फ़ोन न. भी जल्द ही उपलब्ध कराया जाएगा जिससे घोषी लोकसभा के लोग अपने बच्चों को इस महामारी से बचा सकेंगे साथ ही हर रविवार को शहर के साथ साथ गाँव में भी पैरामेडिकल टीम घर घर जा कर जाँच के साथ साथ निःशुल्क दवा उपलब्ध करायेगी ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *