खास-मेहमान

सशक्त महिलाएँ ही बदलेंगी थारू बस्ती का स्वरूप : एसपी

◆ शारदा नरायन वेलफेयर ट्रस्ट ने प्रदान किया सिलाई मशीन

◆ साफ़ सफाई को किया प्रेरित, स्कूल जाने की दी हिदायत

मऊ। थारू समाज में महिलाओं की भूमिका बहुत ही महत्वपूर्ण होती है। ऐसे में उन्हें स्वावलम्बी बनाने के लिए रोजगार से जोड़ने की ज़रूरत है. सशक्त महिलाएँ ही बस्ती का कायाकल्प कर सकेंगी। पुलिस अधीक्षक ललित कुमार सिंह ने शनिवार को यह बातें कहीं. वह सिलाई मशीन वितरण कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि बोल रहे थे। डा. संजय सिंह ने कहा की थारू बस्ती के सर्वांगीण विकास के लिए शारदा नरायन वेलफेयर ट्रस्ट प्रतिबद्ध है. नियमित चिकित्सा शिविर के आयोजन के साथ बस्ती के लोगों को नौकरी प्रदान की गई है. कौशल विकास का प्रशिक्षण भी दिया जा रहा है। इसी क्रम में युवतियों को स्वरोजगार के लिए सिलाई मशीन का वितरण किया गया है. कोशिश प्रमुख पुरुषार्थ सिंह ने कहा की तेजी से मुख्यधारा में लौट रही बस्ती के विकास के लिए लोगों बढ़कर आना होगा. पेयजल, जल निकास, शत प्रतिशत शिक्षा और रोजगार की दिशा में अभी बहुत कुछ किया जाना बाकी है. डा. सुजीत सिंह ने बदलते मौसम में होने वाले रोग एवं उसके उपचार पर विस्तार से जानकारी दी। नीलम थारू को मशीन प्रदान करने के साथ ही बस्ती का भ्रमण कर शौचालय निर्माण की प्रगति व साफ़ सफाई का हाल देखा गया. इस अवसर पर विपिन कुमार सिंह, मदन थारू, अमन सिंह, श्रवण थारू, रोहित यादव, अभिनव सिंह, सोहम गुप्ता, मनीष गुप्ता आदि ने सक्रिय अवदान किया.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *