अपना जिला

ब्लाक प्रमुखों ने सौंपा डीएम को ज्ञापन, कहा क्षेत्र पंचायतों के साथ सौतेला व्यवहार ठीक नहीं

मऊ। जनपद के सभी नव ब्लॉक के प्रमुख क्षेत्र पंचायत अध्यक्षों के साथ ब्लाक प्रमुख संघ के अध्यक्ष व घोसी के प्रमुख सुजीत सिंह के नेतृत्व में शुक्रवार को कलेक्ट्रेट भवन पंहुच जिलाधिकारी से मिले तथा विकास खण्ड अंतर्गत क्षेत्र के गांवों में विकास से सम्बंधित आ रही बाधाओं के संदर्भ में ज्ञापन दिया। और अपने ज्ञापन में कहा कि क्षेत्र पंचायत के साथ अगर यह सौतेला व्यवहार खत्म नहीं हुआ और हमें विकास कार्यों की स्वीकृति सोमवार तक नहीं दी जाती है तो मंगलवार को सभी ब्लॉक मुख्यालयों पर ताला मार के जनपद के सभी प्रमुख अनिश्चितकाल धरने पर बैठ जायेंगे।
इस अवसर पर प्रमुख रुप से बडरावं ब्लॉक के प्रतिनिधि विद्युत प्रकाश यादव, रानीपुर के ब्लाक प्रमुख अरुण सिंह, मधुबन के ब्लाक प्रमुख चंद्रमणि यादव उर्फ गुड्डू, कोपागंज के ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि जय प्रकाश कनौजिया, दोहरीघाट से रिंकल राय, मोहम्मदाबाद गोहना से कमलेश सिंह, रतनपुरा से ब्लॉक प्रमुख अजीत धुसिया, परदहां के ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि सुधीर सिंह आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *