सवारी गाड़ियों का ठहराव नवरात्र में देवीस्थान हॉल्ट स्टेशन पर
वाराणसी। सर्व साधारण को सूचित किया जाता है कि सीवान-थावे प्रखण्ड में थावे-हथुआ स्टेशनों के मध्य किमी 27/2-5 पर थावे से 0.99 किमी एवं हथुआ से 8.67 किमी की दूरी पर देवी स्थान हाल्ट स्टेशन पर राम नवमी के अवसर पर दिनांक 18-03-2018 से लगने वाले नवरात्र मेला को देखते हुए मेला अवधि में इस प्रखण्ड पर चलने वाली सभी अप एवं डाउन साइड की सवारी गाड़ियों का ठहराव इस वर्ष प्राम्भ होने वाले नवरात्र में देवीस्थान हॉल्ट स्टेशन पर दिनांक 18-03-2018 से 26-03-2018 (नौ दिन) तक की अवधि के लिए दिया गया है। देवी स्थान हॉल्ट से/को दिघवा दुबौली को जारी टिकटों के दूरी के अनुरूप रू 5.00 अतिरिक्त किराया देय होगा।
