सपा नेता शाश्वत तिवारी विपुल ने पुनः 60 गरीब जरूरतमंदों को पहुँचाया हफ्ते भर का राशन
मऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के आवाह्न पर और समाजवादी छात्र सभा के निवर्तमान प्रदेश अध्यक्ष दिग्विजय सिंह देव के निर्देश पर छात्र सभा के निवर्तमान जिला सचिव द्वारा घोसी विधानसभा के अलीनगर ग्राम सभा में आज पुनः 60 गरीब जरूरतमंद परिवारों को चिन्हित कर 1 हफ्ते का राशन वितरण किया ..सपा नेता शाश्वत तिवारी ने कहा की जहाँ छेत्र के जनप्रतिनिधि इस कोरोना महामारी काल में विलुप्त हो गए है वहीं हम और हमारे साथी जनसहयोग से लगातार गरीब जरूरतमंदों को राशन पहुँचाने का कार्य जा रहा है ।
इस मौके पर शाश्वत तिवारी, शुभम सिंह, विपिन तिवारी, विवेक दुबे भोलू, शुभम पाण्डेय, विकास गुप्ता, जितेंद्र मौर्या, अलोक यादव आदि लोग मौजूद रहे।

