सनबीम स्कूल मऊ में हुआ प्रोफेशनल विजिट का आयोजन
मऊ। अलीनगर स्थित सनबीम स्कूल मऊ में वृहस्पतिवार को प्रोफेशनल विजिट का आयोजन किया गया। इस आयोजन में नर्सरी से लेकर द्धितीय तक के बच्चों ने प्रतिभाग किया। प्रोफेशनल विजिट में बच्चे अपने पसन्दीदा प्रोफशन्स का मंचन करते हैं। उक्त अवसर पर अजय प्रताप, सार्थक जायसवाल,आराध्या पाण्डेय, ऐंजल पाण्डेय, प्रांजल गर्ग, पलक, जीविता तानवानी, विराट सिंह, आराध्या सिंह,आस्था सिंह, वत्सला राय, साकेत यादव आदि ने प्रतिभाग किया तथा अभिभावकों की खूब तालियाँ बटोरीं। इस अवसर पर विद्यालय के प्रबन्ध्ाक श्री राकेश गर्ग ने बच्चों का उत्साहवर्धन किया और कहा कि इस तरह के आयोजनों से बच्चों का मनोबल बढ़ जाता है। विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती पूनम तिवारी नें अपने वक्तव्य में कहा कि इस तरह के आयोजनो से बच्चों का सर्वांगीण विकास होता है।

