सतीश मिश्र “बाबा” के प्रयास से मऊ जंक्शन पर लगा वनदेवी मंदिर की आदर्श पट्टीका
मऊ। निर्भया सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं NRUCC रेलवे बोर्ड के सदस्य सतीश मिश्र ” बाबा ” के प्रयास से भारतीय रेल के वाराणसी के DRM वाराणसी वीके पंजियार ने मऊ जनपद के ऐतिहासिक विश्व प्रसिद्ध वनदेवी धाम आदर्श पट्टीका मऊ रेलवे स्टेशन पर लगवा दिया है। जिससे मऊ की गौरवमयी गाथा का सूचनार्थ विवरण स्टेशन पर उतरते और जाते यात्रियों को मिल सकेगा।

बताते चले कि जैसे किवदंतियां है कि उत्तर प्रदेश के मऊ जिले में स्थित वनदेवी धाम भगवान श्री राम व माता सीता ( जानकी ) के वन जाते समय वनदेवी वन में ही मर्यादा पुरुषोत्तम व मां सीता के पुत्र लव कुश का जन्म हुआ था। जिसकी ऐतिहासिकता अगल बगल जिले में हीं नहीं पूर्वांचल व प्रदेश में भी है। सतीश मिश्र बाबा ने बताया वनदेवी धाम के बावत मऊ जंक्शन पर कोई बोर्ड ( पट्टिका ) नहीं लगा था, जिससे बाहरी रेल यात्री वनदेवी धाम के बारे में नहीं जान पा रहे थे। जिसके निमित्त मैंने DRM वाराणसी वी के पंजियार ( IRSE ) को 03 मार्च 20211 को उनके कार्यालय ( वाराणसी ) जाकर ज्ञापन दिया था ।
पत्र को गम्भीरता से लेते हुए DRM वाराणसी ने मऊ जंक्शन पर बोर्ड ( पट्टिका ) लगवाकर मेरी भावनाओं को व आदर्श मांग को पूरा के साथ ही मऊ जिले की जनता जनार्दन के मानस पटल पर भी अपना मर्यादित स्थान अंकित कर लिया ।
श्री मिश्रा ने बताया कि मैंने सदैव से मऊ जंक्शन, इन्दारा जंक्शन, खुरहट, मोहम्दाबाद, रसड़ा, बलिया सहित खास तौर से वाराणसी मंडल में यात्री सुविधाओं की बढ़ोत्तरी के लिए पल पल संकल्पित समर्पित हूं और रहूँगा।उन्होंने कहा कि बोर्ड में लव कुश के जन्म का कोई जिक्र नहीं हो पाया है। जो कि निश्चित ही होना चाहिए था ।
अतः इसमें यह भी अंकित कराने हेतु डीआरएम से मुलाकात कर कहेंगे। कहा कि डीआरएम पंजियार बेहद सरल , सजग , कर्मठ रेल अधिकारी है कहा कि आपको ठीक से विदित है कि निर्भया सेना नारी शक्ति / आधी आबादी के साथ भारतीय रेल में महिला रेल यात्रियों की रक्षा , सुरक्षा , सहयोग , सम्मान , सुविधा के लिए दृढ़ संकल्पित है ।
इस मर्यादित मांग को पूरी करने के लिए मुझ सहित निर्भया सेना परिवार आपका हार्दिक आभार व्यक्त करता है व भारतीय रेल में आपकी आदर्श उन्नति तरक्की की महाबली से मंगल प्रार्थना करती है व आपको अपना सम्पूर्ण सदभाव समर्थन प्रदान करती है । निःसंदेह DRM का मेरे प्रति जो विशेष आदर सम्मान है उसके लिये मैं करबद्ध आभारी हूँ ।
इसी के निमित्त वाराणसी मंडल के सभी रेल अधिकारियों का भी विशेष आभार व्यक्त करता हूँ जिनका मुझे विशेष सदभाव प्राप्त होता है।


