अपना जिला

सांसद अतुल राय ने निजी मद से मदरसों, मठों, मंदिरों एवं सिविल बार एसोसिएशन को दिया ऑक्सिजन कॉन्सेंटरेटर

मऊ। आदि काल से सभी धर्मों के अनुयायियों का यह विश्वास है कि महामारी एक दैवीय आपदा होती है, कोरोना महामारी को भी रोकने के लिए इस समूचे विश्व के वैज्ञानिक और सरकारों ने अपना पूरा ज़ोर लगा रखा है की इसे पूर्णयतया समाप्त किया जाये परंतु अभी भी पूरी तरह से हम मानव जाती के लोग इस पर अभी कामयाबी पाते हुए नहीं दिख रहे हैं । घोसी लोकसभा में भी सांसद अतुल राय के निर्देशा अनुसार हम यथासंभव अपने पूरे दम ख़म से COVID-19 के रोक थाम हेतु अपने १० विशेषज्ञ डॉक्टर के पैनल , सचल अस्पताल के रूप में ऐम्ब्युलन्स सेवा , गाँव -गाँव घर घर जाकर निः शुल्क दवा वितरण , मेगा जंबो ऑक्सिजन सिलिंडर की उपलब्धता, जिला अस्पताल में स्ट्रेचर व्हीलचेयर सेनेटाइजर पल्स ऑक्सिमिटर इंफ्रारेड थर्मामीटर सांसद जी अपने निजी खर्च पर सुनिस्चित करने के उपरांत अब उन्ही के निर्देश पर सभी धर्मों के देवालयों में भी निः शुल्क ऑक्सिजन लंगर शुरू करने जा रहे है , इसी क्रम में मंदिर , मस्जिद ( मदरसों ), चर्च और न्यायालय में ऑक्सिजन कॉन्सेंट्रेटर कोविड मेडिसिन किट के साथ उपलब्ध कराया गया , आज जहाँ मऊ सदर के सिविल बार एसोसिएशन के महामंत्री एवं अध्यक्ष को ऑक्सीजन कंसंट्रेटर देने के साथ-साथ ,दारुल उलूम मदरसा , डोमनपुरा स्थित आलिया मदरसे को रसड़ा विधानसभा के सलेमपुर में माँ चंडी मंदिर एवं इंदारा मिशनरी हॉस्पिटल सहित कुल 20 ऑक्सीजन कॉन्सेंटरेटर दिए गए
कि हे ईश्वर अब हम समस्त घोसी लोकसभा के निवासी अब आप की शरण में हैं, हमारी अर्ज़ी आप स्वीकार करे और इसे कोरोना रूपी महामारी को सदा के लिये समाप्त करिये और हम सभी की रक्षा करिये।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *