अपना जिला

शैक्षिक सत्र 2018-19 में पूर्व दशम कक्षा 09-10 छात्रवृत्ति योजनान्तर्गत मास्टर डाटा बनाने का निर्देश

मऊ। जनपद मऊ के राजकीय/अशासकीय सहायता प्राप्त एवं वित्त विहीन माध्यमिक विद्यालयों के प्रधानाचार्य/प्रधानाचार्या, को सूचित किया जाता है कि शैक्षिक सत्र 2018-19 में पूर्व दशम कक्षा 09-10 छात्रवृत्ति योजनान्तर्गत मास्टर डाटा बनाने एवं अध्ययनरत छात्रों को छात्रवृत्ति विवरण हेतु समय सारिणी शासन द्वारा जारी समय सारिणी के अनुसार समस्त प्रक्रियात्मक कार्यवाही पूर्ण करने के निर्देश दिये गये है। छात्रवृत्ति पोर्टल से अपने यूजर आई0डी0 पासवर्ड के माध्यम से समय सारिणी की प्रति निकालकर निर्धारित समयान्तर्गत प्रक्रियात्मक कार्यवाही पूर्ण करना सुनिश्चित करें, यदि निर्धारित समयान्तर्गत प्रक्रियात्मक कार्यवाही पूर्ण नही की जाती है तो सम्पूर्ण जिम्मेदारी संस्था के प्रधानाचार्य की होगी। उक्त आशय की जानकारी डा0 विजय प्रकाश सिंह जिला विद्यालय निरीक्षक द्वारा दी गयी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *