बुनकरों के खाते में सीधे डीबीटी के माध्यम से स्थानान्तरित किया जाएगा
मऊ। जनपद के समस्त सम्मानित उपभोक्ताओं को सूचित किया जाता है कि पावरलूम बुनकरों को विद्युत दर की छूट की धनराशि को बुनकरों के खाते में सीधे डी0बी0टी0 के माध्यम से स्थानान्तरित किया जाना है, जिसके लिए मुहल्लेवार निरीक्षण व सत्यापन का कार्य किया जा रहा है। निरीक्षण व सत्यापन के समय बुनकरों को निरीक्षण टीम के समक्ष बुनकर पासबुक, बैंक खाता संख्या एवं बैंक शाखा का आई0एफ0एस0सी0 कोड उपलब्ध कराया जाना है, जिससे कि विद्युत दर की छूट की धनराशि उपभोक्ताओं के खाते में प्रेषित की जा सके। साथ ही साथ जिन बुनकर उपभोक्ताओं के परिसर पर मीटर स्थापित नहीं है, वह कार्यालय से सम्पर्क कर मीटर स्थापित करा लें। उक्त आशय की जानकारी रवि प्रताप अधिशासी अभियन्ता द्वारा दी गयी।
