अपना जिला

शिक्षक सम्मान समरोह एवं शैक्षिक उन्नयन संगोष्ठी का आयोजन

घोसी/मऊ। स्थानीय नगर के मझवारा मोड़ स्थित जुनियर हाई स्कूल के परिसर में शिक्षक सम्मान समरोह एवं शैक्षिक उन्नयन संगोष्ठी गुरुवार को डायट प्राचार्य राजीव रंजन मिश्र की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ। जिसमें सेवानिवृत दस अध्यापकों को अंगवस्त्रम देकर सम्मानित किया गया।
मुख्य अतिथि जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ओपी त्रिपाठी ने कहाकि शिक्षा के लिए गुणवत्ता संवर्द्धन हमारा दायित्व है। शिक्षकों को आगे आना होगा । हम वैज्ञानिक तकनीकी एवं व्यवहारिक ज्ञान के साथ शिक्षकों को समाजिक परिवेश से जोड़ना होगा। तभी हम बच्चों को मुख्य धारा से जोड़ पायेंगे। डायट प्राचार्य राजीव रंजन मिश्र ने कहाकि शिक्षा ही व्यक्ति को उन्नति की राह पर ले जाती है। सभ्य एवं विकसित समाज का निर्माण करना है तो हम सन को मिलकर प्रयास करना होगा। डॉ रामविलास भारती ने कहाकि शिक्षक कभी सेवानिवृत नहीं होता है बल्कि एक दायित्व का निर्वहन कर दूसरे दायित्व को ग्रहण करता है। कहाकि गृहस्थ आश्रम में भी अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी ईमानदारी एवं लगन से करना चाहिए। समारोह में जगरनाथ शाही, मिठ्ठू, रामवृक्ष, जगरनाथ राम, रामसुंदर चौहान, सूर्यनाथ, गायत्री, कलावती देवी, रामलाल, रामदरस सहित दस लोगों को अंगवस्त्रम देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर रिजवान अहमद, रामसिंह, दिनेश कुमार, फूलचंद विशारद, अनिल श्रीवास्तव, सत्येंद्र सोनकर, सुदर्शन , आभा त्रिपाठी, नीलम सिंह, आफक हुसैन आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *