सनसनी : पंखे से लटकता मिला पूर्व प्रधान का शव, हत्या की आशंका
घोसी /मऊ। स्थानीय नगर के रेलवे स्टेशन के समीप स्थित सोमारीडीह के पूर्व ग्राम प्रधान एवं वर्तमान प्रधानपति मंगलदेव चौहान 45वर्ष पुत्र बेनी प्रसाद की उनके आवास से पंखे से लटकती शव मिलने से सनसनी फैल गयी। प्रथम दृष्टया लोगों को लगा कि आत्म हत्या किया गया है परंतु पंखे से कुछ दूरी पर स्थित बेड पर खून व विलेट, चाकू मिलने से हत्या कर शव को पंखे से लटकाने का अनुमान लगाया जा रहा है। इसकी सूचना पाकर पुलिस अधीक्षक मऊ ललित कुमार सिंह ने घटना स्थल पर पहुंच कर आवश्यक सूचनाएं प्राप्त करने के साथ अपने मातहतों को आवश्यक दिशा निर्देश दिया।
घोसी ब्लॉक के सोमारीडीह गांव निवासिनी सुनीता चौहान पत्नी मंगलदेव चौहान अपने गांव की ग्राम प्रधान है। बच्चों की शिक्षा के लिए मऊ में निवास करती है और इनके पति एवं पूर्व ग्राम प्रधान मंगलदेव चौहान घोसी नगर के रेलवे स्टेशन रोड स्थित अपने निजी आवास में रहते हैंं। बुधवार की रात्रि से ही पत्नी सुनीता चौहान ने अपने पति को फोन कर रही थी परंतु फोन रिसीव नहीं हो रहा था तो गुरुवार की सुबह दस बजे घोसी आकर दरवाजा खोलवाना चाही तो दरवाजा अंदर से बंद होने के कारण नहीं खुला तो दरवाजा को तेजी से धक्का मारने पर खुला। उधर किरायेदार भी अन्य व्यकित के मकान से होते हुए अंदर प्रवेश कर लिया। दोनों ने देखा कि शव पंखे से लटक रही है और कुछ दूरी पर स्थित बेड पर विलेट, चाकू एवं खून लगा हुआ था। जिससे मालूम हो रहा था कि हत्या कर शव को पंखे से लटकाया गया हो। मृतक अपने पीछे पत्नी सुनीता चौहान, पुत्री शालू चौहान 23 वर्ष एवं लिटिल चौहान 20 वर्ष व पुत्र किशन चौहान 17 वर्ष को छोड़ गया है जिनका रोते रोते बुरा हाल है। घोसी कोतवाली पुलिस ने शव को कब्जे लेकर पोस्टमार्टम में भेजने के साथ ही पत्नी सुनीता चौहान की तहरीर पर अज्ञात के विरद्ध धारा 302 एवं 201 आईपीसी के तहत मुकदमा दर्ज कर कई बिंदुओं पर कानूनी कार्यवाही कर रही है।

