शारदा में नि:शुल्क अस्थमा जांच शिविर का आयोजन
मऊ। शारदा नारायण वेलफेयर ट्रस्ट के तत्वावधान में शारदा नारायण हॉस्पिटल के डायरेक्टर एवं चेयरमैन डॉ संजय सिंह द्वारा अस्थमा ,सी0ओ0पी0डी0 जैसी घातक बीमारियों की रोकथाम के लिए नि:शुल्क अस्थमा सी0ओ0पी0डी0 के मरीजों के लिए जांच शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर का उद्घाटन डॉ संजय सिंह व मऊ नगर पालिका अध्यक्ष तय्यब पालकी द्वारा फीता काटकर जागरूकता वाहन का किया गया किसका थीम था ‘बेरोक जिंदगी’ जिसका उद्देश्य था बिना रुके जिंदगी को कैसे जिया जाए इसके लिए लखनऊ से चलकर आई वाहन के द्वारा अस्थमा से बचाव व कारण एवं लक्षण को प्रोजेक्टर के माध्यम से बताते हुए एवं निःशुल्क जाँच करते हुए यह वाहन मिर्जाहदीपुरा चौक, औरंगाबाद शहर, रौजा ,फाटक ,भीटी चौक व गाजीपुर तिराहा होते हुए शारदा नारायण हॉस्पिटल में जागरूकता का कार्यक्रम समाप्त किया गया। इस कार्यक्रम के दौरान 545 मरीजों का जांच करने के बाद डॉ संजय सिंह ने नि:शुल्क परामर्श दिये। इस कार्यक्रम में डॉक्टर सिंह ने बताया कि अस्थमा होने के बाद लोगों को अस्थमा पहचानने में कठिनाई होती है इसका सबसे सरल उपाय आपको खांसी से तकलीफ होती है ,सांस लेने में कठिनाई होती है ,आपको बार बार खांसी आना और ठीक होती है ,खासी अक्सर शुरू हो जाती है और रात में बदतर हो जाती है यह अस्थमा के लक्षण है इससे बचने के लिए इनहेलर्स का उपयोग करें तुरंत डॉक्टर से सलाह लें एवं अस्थमा को छुपाये नहीं अस्थमा एक घातक बीमारी है तुरंत डॉक्टर के सलाह से इन्हें ले लेना शुरू करें जिससे आपको तुरंत आराम मिलना शुरू हो जाता है इस अवसर पर मऊ के सभी गणमान्य नागरिक व सभासद उपस्थित रहे।

