विधिक सहायता एवं सामाजिक कल्याण योजना के सम्बन्ध में जागरूकता शिविर 06 को
मऊ। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, मऊ के तत्वाधान में स्थान विकास खण्ड रतनपुरा जनपद मऊ के प्रांगण में दिनांक 06-03-2019 को प्रातः समय 11ः30 बजे विधिक सहायता एवं समाजिक कल्याण योजना के सम्बन्ध में जागरूकता शिविर का आयोजन सुनिश्चित किया गया है। जिसमें प्रशानिक अधिकारीगण तथा विद्वान अधिवक्ताओं द्वारा दिया जायेगा। उक्त आयोजना में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर लाभान्वित होंवे।

