अपना जिलाखास-मेहमान

वालीबाल टूर्नामेन्ट अण्डर 19 में बीएनएस इंग्लिश स्कूल ने सनबीम डालिम्स को हराया

◆ अण्डर 17 की बालिकाओं में आर्मी पब्लिक स्कूल इलाहाबाद सनबीम वरूणा को हराया

मऊ। लिटिल फ्लावर चिल्ड्रेन स्कूल, मऊ के संयोजकत्व में ‘‘सीबीएसई क्लस्टर फाइव अण्डर 17/19 वर्षीय बालिकाओं द्वारा होने वाले वालीबाल टूर्नामेन्ट के दौरान विद्यालय प्रांगण में अण्डर 19 की बालिकाओं में सनबीम डालिम्स और बीएनएस इंग्लिश स्कूल वाराणसी के बीच पहला मैच खेला गया। जिसमें लगातार 3 सेट से जीतकर बीएनएस इंग्लिश स्कूल वाराणसी टीम विजयी रही। दूसरा मैच अण्डर 17 की बालिकाओं में सनबीम वरूणा और आर्मी पब्लिक स्कूल इलाहाबाद के बीच खेला गया, जिसमें आर्मी पब्लिक स्कूल की टीम ने बेहतन प्रदर्शन करते हुए 3 सेटों से जीत कर विजय हासिल की। लगातार तीन दिनों से चल रहे वालीबाल मैच का समापन 2 अक्टूबर को ट्राफी और मेडल देकर किया गया। इस मौके पर 17 वर्षीय बालिकाओं के बीच चल रहे मैच में प्रथम रनर रही टीम चन्द्रा पब्लिक स्कूल, द्वितीय रनर रही किड्स किंगडम स्कूल मऊ को मुख्य अतिथि द्वारा ट्राफी देकर सम्मानित किया गया। इसी क्रम में रनर रही सनबीम वरूणा को भी ट्राफी देकर सम्मानित किया गया17 वर्षीय बालिकाओं में प्रथम स्थान पाने वाली विनर टीम आर्मी पब्लिक स्कूल इलाहाबाद की टीम रही एवं द्वितीय स्थान पाने वाली टीम सनवीम वरूणा वाराणसी की टीम रही जिन्हें मुख्य अतिथि सीडीओ मऊ द्वारा शील्ड और ट्राफी देकर सम्मानित किया गया। 19 वर्षीय मैच में प्रथम स्थान पाने वाली टीम प्रमुख रूप से बीएनएस स्कूल वाराणसी की टीम रही।

रनर टीम डालिम्स सनबीम वाराणसी रही वहीं प्रथम रनर टीम सनबीम मुगलसराय, एवं द्वितीय रनर टीम सेंट नार्बट स्कूल घोसी की टीम रही जिनको मुख्य अतिथि सीडीओ मऊ द्वारा ट्राफी और शील्ड देकर सम्मानित किया गयामैच के समापन पर अपने उद्बोधन भाषण में मुख्य विकास अधिकारी आशुतोष द्विवेदी ने कहा कि बच्चों ने पूरी ईमानदारी से जिस तरह इस मैच को खेला उसके लिए वे बधाई के पात्र हैं, कहा कि विद्यालय के प्रबन्धक विजय शंकर यादव एवं निदेशक मुरलीधर यादव दोनों की जितनी बड़ाई की जाय वह कम है। इस मौके पर विद्यालय के प्रबन्धक विजय शंकर यादव ने भी आगन्तुकों को सम्बोधित किया। उन्होंने कहा हमारे बीच हमारे प्रणेता मुख्य विकास अधिकारी आशुतोष द्विवेदी मौजूद हैं उन्हीं के आशीर्वाद स्वरूप वचनों से वे ऐसा कार्य करते आये हैं। अपने सम्बोधन भाषण में मुरलीधर यादव ने कहा कि सीबीएसई इलाहाबाद ने यह दूसरा दायित्व उन्हें सौंपा जिसे उन्होंने विद्यालय परिवार सहित मिलकर पूरे जोशोखरोश के साथ सम्पन्न किया। आगे भी वह इसी तरह से अपना उत्तर प्रदर्शन करते रहेगे। इस मौके पर मुख्य रूप से विद्यालय के राम लखन यादव, लिटिल फ्लावर चिल्ड्रेन स्कूल के प्रबन्धक गिरधर यादव एवं प्रधानाचार्य  पी0एल0 जैसी एवं भाग लेने वाली टीमों के कोच तथा उनके मैनेजर सहित पूरा विद्यालय परिवार मौजूद रहा। प्रधानाचार्य लिटिल फ्लावर चिल्ड्रेन स्कूल मऊ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *