अपना जिला

वाराणसी सिटी एवं मंडुवाडीह स्टेशन का अधिकारियों ने किया निरीक्षण, दिए दिशा निर्देश

वाराणसी। पूर्वोत्तर रेलवे पर यात्री सुख सुविधाओं के विस्तार एवं विकास कार्यों यथा दोहरीकरण/विद्युतीकरण कार्यों की प्रगति की समीक्षा करने के उद्देश्य सेअपर महाप्रबंधक/पूर्वोत्तर रेलवे एस. एल. वर्मा एवं मुख्य इंजीनियर/निर्माण/पूर्व/गोरखपुर कैलाश सिंह ने अपर मंडल रेल प्रबंधक इंफ़्रा पी सी जायसवाल एवं अधिकारियों समेत आज 29 अगस्त 2018 को पूर्वाह्न वाराणसी मंडल के  छपराबलियागाजीपुर सिटी–वाराणसी सिटी रेल खण्ड एवं वाराणसी सिटी एवं मंडुवाडीह स्टेशनों का गहन निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होने अपने निरीक्षण यान से विंडो ट्रेलिंग निरीक्षण करके स्टेशन सेक्शन एवं ब्लाक खण्ड के रेलवे ट्रैक की जांच कर उसके संरक्षा मानकों को परखा।

इसके अतिरिक्त उन्होने इस खण्ड के रेल पथ पर ब्लैंकेटिंग, फार्मेशन के कार्य, बैलास्ट फैलाई, रेलपथ जड़ाई तथा इस खण्ड में पड़ने वाले मेजर एवं माइनर पूलों का गहन निरीक्षण किया

वाराणसी सिटी के निरीक्षण के दौरान अपर महाप्रबंधक/पूर्वोत्तर रेलवे एस. एल.वर्मा ने स्टेशन पर यार्ड रिमाडलिंग नक़्शे का भी गहन अवलोकन किया और  यात्री  सुख सुविधाओं के विकास के क्रम में नये पुरुष एवं महिला प्रतीक्षालयों के निर्माण करने, वातानुकूलित उच्च श्रेणी प्रितिक्षालय बनाने। यात्री सुविधाओं से जुड़े विकास कार्यों यथा अतिरिक्त लाइनों ,अतिरिक्त प्लेटफार्मों के निर्माण में तेजी लाने प्लेटफार्मो पर छाजन और पीने के पानी का अतिरिक्त काउंटर के निर्माण हेतु संबंधित को दिशा निर्देश दिया। अपर महाप्रबंधक ने स्टेशन पर चल रहे यात्री सुख-सुविधाओं के विकास कार्यों यथा हाई लेवल पैदल उपरी गामी पुल के निर्माण ,पुराने प्लेटफार्म के जीर्णोधार,नये प्लेटफार्म के सरफेस सुधार , अतिरिक्त  यात्री शेड,पी.पी.शेल्टर, आर.सी.सी. बेन्चों ,वाटर बूथों ,दिव्यांगों के स्टेशन में प्रवेश हेतु रैम्पो तथा यात्री सुविधा से जुड़े सभी विकास कार्यो को निर्धारित समयावधि में पूरी गुणवत्ता के साथ पूरा करने का निर्देश दिया ।

इसके अतिरिक्त उन्होनेमंडुवाडीह स्टेशन पूछ ताछ काउंटर,नव निर्मित फूड स्टाल,बुक स्टाल एवं सर्कुलेटिंग एरिया का निरीक्षण किया और स्टेशन की व्यवस्था और साफ सफाई पर संतोष व्यक्त किया । इस दौरान उन्होंने मंडुवाडीह स्टेशन के पश्चिमी छोर पर निर्माणाधीन द्वितीय प्रवेश द्वार के सर्कुलेटिंग एरिया का निरिक्षण किया और मंडल रेल प्रबंधक के साथ वृक्षारोपण भी किया । द्वितीय प्रवेश द्वार पर बन रहे नये भवन के अधूरे कार्यो को अतिशीघ्र पूर्ण करने हेतु सम्बंधित को दिशा निर्देश दिया 

वाराणसी सिटी  एवं मंडुवाडीह स्टेशनों के निरिक्षण में  उनके साथ मुख्य इंजीनियर/निर्माण/पूर्व/गोरखपुर  कैलाश सिंह, मंडल रेल प्रबंधक, वाराणसी एस.के. झाअपर मंडल रेल प्रबंधक इंफ़्रा श्री पी सी जायसवाल, वरिष्ठ मंडल इंजीनियर (समन्वय) अजय वार्ष्णेय, वरिष्ठ मंडल इंजीनियर (द्वितीय) पी के पाठक,वरिष्ठ मंडल इंजीनियर (तृतीय)श्री भारत भूषण, वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक आर.सी. श्रीवास्तव, वरिष्ठ मंडल विद्युत इंजीनियर एम के सिंह, वरिष्ठ मंडल सिगनल एवं दूरसंचार इंजीनियर आशुतोष पाण्डेय, कमांडेंट रेलवे सुरक्षा बल ऋषि पाण्डेय सहित वरिष्ठ पर्यवेक्षक एवं निरीक्षक उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *