अपना जिला

दो मासूम सहित सिरफिरे बाप ने की पत्नी की हत्या, हत्यारा भी नदी में कूदा

◆ बाल्टी, टब में डुबोकर ले ली जान, घटना स्थल की हालात देख कांप गई लोगों की रूह

(पवन पाण्डेय)

मऊ/मधुबन। थाना क्षेत्र के लखनौर गाव में पति पत्नी के विवाद में पति ने अपनी पत्नी सहित दो बच्चियों को पानी के टब व बाल्टी में डुबा-डुबाकर मार डाला तथा हत्या के बाद बड़े आराम से मकान में ताला बन्द कर आरोपित खुद 100 डायल पुलिस को घटना की सूचना मोबाइल पर देते हुए आत्मदाह करने की बात कह कर भागलपुर पुल पहुँचा तथा घाघरा में छलांग लगा दी ।मौके पर पहुंची पुलिस को आरोपित के बाइक को बरामद कर लिया तथा गोताखोरो के जरिये हत्यारे की खोजबीन मे जुटी रही।

यह खबर सुनते ही गांव में कोहराम मच गया। सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस कप्तान ललित कुमार सिंह दल बल के साथ घटना स्थल पर पहुँच कर निरीक्षण किया।
बताया जाता है कि मधुबन थाना क्षेत्र के लखनौर गावँ निवासी लक्ष्मी शंकर मौर्य सरकारी अस्पताल बिल्थरारोड में एम्बुलेन्स चलाता था, आज बुधवार को वे बिल्थरारोड से एम्बुलेंस चलाकर घर आया था। बुधवार की दोपहर किसी बात को लेकर पति पत्नि में आपसी विवाद शुरू हो गया। जिसके बाद सिरफिरे पति ने पत्नी डिम्पल मौर्य 30 वर्ष को बाथरूम मे रखे टब मे डुबो दिया। वे अपनी पत्नी का मुंह तब तक टब में डुबाए रहा जब तक की उसकी तड़प-तड़प कर दम घुटने से मौत नहीं हुआ। पत्नी की हत्या करने के बाद हत्यारा बाप 6 माह की मासूम बच्ची सोनू को हाथ में दबोचा और बाल्टी मे रखे पानी मे डुबो दिया, उसकी यह देख जब 7 साल की बच्ची स्काई ने चिल्लाना शुरू किया तो कलयुगी पिता ने उसका भी गला घोट कर मौत के घाट उतार दिया। पति व बाप के रिश्ते को कलंकित करने के बाद हत्यारे ने घर के दरवाजे में बाहर से ताला बंद किया और बाइक पर सवार होकर भागलपुर पुल की तरफ चल दिया। अपनी दो बेटी व पत्नी की हत्या करने के बाद वे स्वयं डायल 100 को फोन कर हत्या करने की बात कबूली और सूचना देते हुए खुद आत्मदाह करने की बात कह कर फोन काट दिया।
बलिया व देवरिया जनपद को जोड़ने वाली भागलपुर पुल पहुँच कर हत्यारे ने घाघरा मे छलांग लगा दिया।
उधर दो मासूम सहित उसकी मां की हत्या की खबर सुनते ही गांव में कोहराम मच गया। घटना स्थल पर पहुँची पुलिस ने तीनों लाशो को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है तो पुलिस कप्तान ललित कुमार सिंह घटना स्थल पर पहुंच कर निरीक्षण किया। उधर हत्यारे की खोज में तुर्तीपार भागलपुर पुल से पुलिस ने उसकी बाइक बरामद कर लिया है। गोताखोरों की मदद से हत्यारे की खोज जारी है लेकिन उसका कुछ पता नहीं चला।
उधर घटना के बाद गांव में लोग हत्या से पूरी तरह दुखी हैं। मासूमों का चेहरा आसपास हो पड़ोसियों के सामने घूम रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *