पुण्य स्मरण

लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की पुण्यतिथि ज़िला व शहर कांग्रेस कमेटी ने मनाई

मऊ। लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की मंगलवार को यानि 15 दिसंबर को पुण्यतिथि है। इस मौके पर ज़िला व शहर कांग्रेस कमेटी के द्वारा उनका स्‍मरण करते हुए बलिया मोड़ स्थिति उनकी प्रतिमा पर उन्‍हें श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए नमन किया गया। जिलाध्यक्ष इंतेखाब आलम ने कहा, सुदृढ़ और समृद्ध भारत की नींव रखने वाले लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल को उनकी पुण्यतिथि पर शत-शत नमन. उनके दिखाए मार्ग हमें देश की एकता, अखंडता और संप्रभुता की रक्षा करने के लिए सदा प्रेरित करते रहेंगे। शहर अध्यक्ष विष्णु प्रकाश कुशवाहा ने कहा कि इतिहास में 15 दिसंबर की तारीख देश की आजादी में अहम योगदान देने वाले लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की पुण्यतिथि है. 31 अक्टूबर 1875 को गुजरात के खेड़ा जिले में एक किसान परिवार में पैदा हुए पटेल को उनकी कूटनीतिक क्षमताओं के लिए सदा स्मरण किया जाता है। जिलाध्यक्ष व शहर अध्यक्ष संयुक्त रूप से बताया कि 16 दिसंबर दिन बुधवार को उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू संगठन सृजन अभियान न्याय पंचायत पुनर्गठन कार्यक्रम ब्लॉक परदहां न्याय पंचायत बकवल के ग्रामसभा हरदशपुर में 9:30 बजे व ब्लाक मोहम्मदाबाद न्याय पंचायत बनियापार में 10:30 बजे अम्बेडकर पार्क मुख्य अतिथि के रुप में उपस्थित रहेंगे।
समस्त पदाधिकारियों कांग्रेस के कार्यकर्ता साथियों, एआईसीसी सदस्य, पीसीसी सदस्य फ्रंटल संगठन प्रकोष्ट विभागों के अध्यक्ष, यूथ एनएसयूआई के साथियों से अनुरोधकिया कि आप समय से ब्लाक परदहां न्याय पंचायत बकवल व मोहम्मदाबाद बनियापार अम्बेडकर पार्क में उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाएं।इस कार्यक्रम में प्रमुख रूप से उपस्थित थे घनश्याम सहाय,राजकुमार राय, अबूबकर अंसारी,संजय यादव,,अकरम प्रेमियर,रमन पांडेय, सुहेल नोमानी, धनन्जय सिंह, सावंत सिंह, हंसनाथ तिवारी, मनोज गिहार,सम्पत मौर्या, बालजीत चौहान,शैलेन्द्र सिंह,वकील अहमद, गौरव कुमार राय, अबुल फ़ैज़, रवि खण्डेलवाल, अनुराग सिंह, ईशरत खान, रमेश प्रताप सिंह, विजय तिवारी आदि।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *