लिटिल फ्लावर इण्टरनेशनल स्कूल में वार्षिक पुरस्कार का वितरण
मऊ। लिटिल फ्लावर इण्टरनेशनल स्कूल में वार्षिक पुरस्कार वितरण किया गया। इस अवसर पर बच्चो को मेडल देकर उन्हें उत्साहित करने का कार्य भी विद्यालय प्रबन्धन द्वारा किया गया। विद्यालय के उत्कृष्ट परीक्षा परिणामों के लिए सर्व प्रथम नर्सरी में अबू हाशिमा हबीब, आतिफ अली एवं शुभम ने प्रथम, आरव आदी ने द्वितीय तथा अर्पित कुमार ने तृतीय अंक प्राप्त किया, एल0के0जी0 की मिशिका प्रथम, रूद्रांश द्वितीय तथा आकांक्षा यादव त्रितीय स्थान पर रहीं।
यू0के0जी की अबू साहिबा हबीब ने प्रथम, प्रेरणा पाण्डेय द्वितीय एवं समद्धि सिंह ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। कक्षा-1 की तृषा जायसवाल अपनी कक्षा में प्रथम, रवि कुमार द्वितीय एवं अदिति सिंह तृतीय स्थान पर रहे। कक्षा- 2 में प्रथम स्थान कृतिका राय द्वितीय स्थान सौभाग्य एवं तृतीय स्थान श्रुति विजय को मिला। कक्षा-3 की शताक्षी सिन्हा अपनी कक्षा में अव्वल रही और प्रथम स्थान पायीं, आयूष यादव को द्वितीय तथा अर्पित मिश्रा को तृतीय स्थान दिया गया।
इस तरह से कक्षा-4 की अदिति यादव प्रथम, आबिद अली द्वितीय एवं सत्यम ने अपनी कक्षा में तृतीय स्थान पाया। कक्षा- 5 की होनहार होनहार छात्रा किंजल यादव को प्रथम, स्नेहल मिश्रा को द्वितीय तथा प्रतिभा को तृतीय स्थान देकर उनके शिक्षा का मार्ग प्रशस्त किया गया। कक्षा-6 में भी अदिति राय प्रथम सूरज यादव द्वितीय तथा अनिमेष राय तृतीय स्थान पर रहे। कक्षा 7 के वैभव यादव को प्रथम, रिचा राय को द्वितीय एवं शाश्वत यादव को तृतीय स्थान मिला।
कक्षा-8 की श्वेता ने अपनी कक्षा में प्रथम श्रेणी का अंक पाया। उत्तरोत्तर परीक्षा के सारे मानदण्डों को पार करते हुए कक्षा-9 के कौशल कुमार ने प्रथम अंक पाकर अपनी श्रेष्ठता का प्रमाण दे दिया। विद्यालय के वार्षिक क्रिया कलापों के अनुसार बेस्ट स्टूडेन्ट आफ दि इयर आवार्ड कक्षा-6 के प्रतिभाशाली छात्र अनिमेष राय को दिया गया एवं विद्यालय में छात्रों के खेल सहित विभिन्न कार्यक्रमों में बेस्ट हाउस आवार्ड येलो हाउस ने प्राप्त किया।
छात्रों को अनुशासन के महत्व को समझते हुए अनुशासन के प्रति गम्भीर होने को प्रोत्साहित करने के लिए डिसप्लीन एवार्ड भी बांटा गया इस क्षेत्र में यह एवार्ड प्रिया विजय ने प्राप्त किया। इस अवसर पर विद्यालय के प्रबन्घक श्री विजयशंकर यादव जी ने बच्चों के सर्वांगीण विकास को ध्यान में रखते हुए बच्चों को उत्तरोत्तर आगे बढ़ते रहने की प्रेरणा दी। और बताया कि बच्चे अपने अध्ययन के अलावा सामाजिक सरोकारों की ओर भी बराबर ध्यान दें जिससे पढ़ाई के साथ-साथ समाज को भी एक सही दिशा मिले।
प्रतिभाशाली बच्चों के माता एवं पिता को भी प्रबन्धक जी ने उनके किये गये उत्कृष्ट कार्यों के लिए बधाई दी तथा उनसे कहा कि विद्यालय तथा अभिभावकों की सहायता से ही छात्रों को सही मार्गदर्शन मिल सकता है, तथा उनकी उन्नत्ति का मार्ग प्रशस्त हो सकता है।
इस मौके पर उपस्थित विद्यालय के डायरेक्टर श्री मुरलीधर यादव ने भी सभी बच्चों को उनकी मेहनत के लिए शुभकामना संदेश दिया, और बताया कि बच्चे देश की आंख होते हैं और उन्हें उनके सही मार्गदर्शन के लिए विद्यालय एवं अभिभावक दोनों समान रूप से जिम्मेदार होते हैं।
विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती जीता लेप्चा ने भी इस मौके पर वहां उपस्थित बच्चों को प्रोत्साहित किया तथा उन्हें उनके बेहतर भविष्य की कामना की। इस अवसर पर मुख्य रूप से विद्यालय के सह अध्यापक श्री विनोद यादव, कृश जोषुआ, कविता सुब्बा, यांकी लेप्चा, शीबा शाहीन, पूजा सिंह, सुमैया जबीन, निलोफर जहां, अनम फातिमा, शविश्तां अन्जुम आदि उपस्थित रहे ।

