अपना जिलाचर्चा में

रेलवे स्टेशन पर प्रधानमंत्री मोदी का फोटो लगा बोर्ड उड़ा रहा है आचार संहिता की खुलेआम धज्जियां

■ रेल बढ़े देश बढ़े, वादे पूरे होते हुए

(आनन्द कुमार)

मऊ। आदर्श आचार संहिता लागू होते ही रविवार की सायं पूरे देश के साथ मऊ में भी तेजी से जिला प्रशासन व नगर पालिका प्रशासन सहित पुलिस प्रशासन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से लगायत मुख्यमंत्री आदित्यनाथ योगी एवं अन्य दलों के बड़े-बड़े दिग्गजों वह सुरमाओ होल्डिंग, बैनर, पोस्टर को ना सिर्फ हटाया बल्कि चप्पे-चप्पे से एक-एक बोर्ड और बैनर को उखाड़ कर प्रशासन अपने साथ ले गई। आचार संहिता लागू होने के बाद प्रशासन की यह पहली कार्रवाई चुनावी समर के आगाज को प्रदर्शित करती है, लेकिन वही जिला प्रशासन रेलवे स्टेशन पर लगे, रेल बढ़े देश बढ़े, वादे पूरे होते हुए, की स्टील की बोर्ड और उस पर देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र दामोदर दास मोदी का फोटो अभी भी जिला प्रशासन को अपना मुंह चिढ़ा रहा है। ऐसे में मऊ सहित कस्बा, गांव एवं शहरों में चप्पे-चप्पे पर लगे बोर्ड बैनर पोस्टर होर्डिंग को बहुतेरे स्थानों से प्रशासन ने हटा तो दिया है लेकिन मऊ जंक्शन के मुख्य द्वार पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का यह बोर्ड अभी भी किसी की नजर में नहीं आया है। इसके अलावा शीघ्र ही जनपद के गांव गांव में लगाई गई सौभाग्य योजना के बोर्ड पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के फोटो आचार संहिता की खुलेआम धज्जियां उड़ा रही हैं। ऐसे में जिला प्रशासन को चाहिए कि वह इन बैनर होर्डिंग पोस्टर एवं आचार संहिता का उल्लंघन करने वाले सामग्रियों को तत्काल प्रभाव से हटा कर निर्वाचन आयोग के नियम के साथ कदमताल करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *