रामप्रसाद चौधरी बने आजमगढ़ के जोनल प्रभारी
घोसी /मऊ। बहुजन समाज पार्टी के सुप्रीमो कुमारी मायावती द्वारा क्षेत्र के बसपा नेता रामप्रसाद चौधरी के लगन व पार्टी के निष्ठा को देखते हुए आजमगढ़ जोन का जोनल प्रभारी बनाये जाने पर घोसी पहुँचते ही बसपा कार्यकर्ताओ ने फूल मालाओं से लाद कर भव्य स्वागत करते हुए पार्टी के विस्तार एवं जनाधार बढ़ाने की उम्मीद किया है ।
आजमगढ़ मण्डल के पूर्व महासचिव चंद्रशेखर एवं पूर्व जिला उपाध्यक्ष देवेंद्र कुमार ने कहा कि श्री चौधरी के जोनल प्रभारी बनाये जाने से संगठनात्मक मज़बूती मिलेगी जो आगामी चुनावों में निर्णायक भूमिका निभायेगा ।इस अवसर पर स्वागत करने वालों में चंद्रशेखर, देवेंद्र कुमार, रुकेश कुमार, अविनाश कुमार, योगेन्द्र, भोला, डब्लू राजभर, शन्नी राव, संजय कुमार, जियाउल हसन आदि शामिल रहे।

