रतनपुरा में विद्युत आपूर्ति बाधित, चौतरफा मचा हाहाकार, हजारो मोबाइल हुये डेड
रतनपुरा/ मऊ। स्थानीय विद्युत उपकेंद्र की ट्राली जलने से संपूर्ण क्षेत्र में हाहाकार मचा हुआ है। लगभग 40 घंटे से संपूर्ण क्षेत्र अंधकार में डूबा हुआ है ।कृषि कार्य कार्य भी बाधित हो रहा है, किसान परेशान हाल हैं, मौसम को देखते हुए किसान जल्दी अपने घर में अनाज लाना चाहते हैं, परंतु विद्युत आपूर्ति बाधित होने से किसान काफी पेशोपेश में है। परीक्षार्थियों को भी विद्युत आपूर्ति बाधित होने से भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है ,क्योंकि इस समय परीक्षाएं चल रही हैं। परंतु विद्युत आपूर्ति बाधित होने से पठन पाठन में व्यवधान हो रहा है, गर्मी के इस मौसम में 40 घंटे से ठप विद्युत आपूर्ति जी का जंजाल बनी हुई है ।गर्मी और उमस से लोग बेहाल हैं ऐसे में विद्युत आपूर्ति का बाधित होना लोगों के लिए मुसीबत भरा है। शादी विवाह का मौसम शुरु हो चुका है परंतु विद्युत आपूर्ति इस कार्य में रोड़े अटका रही है तथा लोगों को बाध्य होकर वैकल्पिक व्यवस्था करना पड़ रहा है। रतनपुरा समेत तीन दर्जन ग्राम पंचायतें विद्युत आपूर्ति बाधित होने से समस्याग्रस्त है ।ग्राम प्रधान संघ के ब्लॉक अध्यक्ष नरसिंह सिंह आर.टी.आई.एक्टिविस्ट चंद्रमा प्रसाद गुप्त , कांग्रेस के ब्लॉक अध्यक्ष जयंत सिंह सपा नेता अशोक यादव ,बीजेपी अनुसूचित जाति जनजाति मोर्चा के जिलाध्यक्ष प्रेम प्रेम कुमार गौड़, व्यापार मंडल अध्यक्ष राम नारायण साहू,नंदकिशोर गुप्त समेत बड़ी संख्या में लोगों ने अविलंब विद्युत आपूर्ति बहाल किए जाने की आवाज उठाई है।

