एक वाहन चोर गिरफ्तार
मऊ। थाना सरायलखन्सी में उप निरीक्षक नजर अब्बास मय हमराहियान के साथ देखभाल क्षेत्र के दौरान अहिलाद चट्टी से मनीष जायसवाल पुत्र स्व0 होलमन जायसवाल निवासी सोनारी थाना भलुवनी जनपद देवारिया के कब्जे से चोरी की एक अदद मोटरसाइकिल हिरो पैसन प्रो (बिना नम्बर के) बरामद कर गिरफ्तार किया गया। इस सम्बन्ध में थाना स्थानीय पर उक्त अभियुक्त के विरूध्द मु0अ0सं0 135/18 धारा 41/411,413,414,419,420,467,468 भादवि का अभियोग पंजीकृत कर अभियुक्त का चालान न्यायालय किया गया ।

