अपना जिला

रतनपुरा में निकली शिव बारात, नागरिकों ने उत्साह के साथ भंडारे में लिया प्रसाद

रतनपुरा/मऊ। स्थानीय आदर्श रामलीला समिति सदर बाजार के तत्वावधान में महाशिवरात्रि पर भगवान शिव और माता पार्वती जी के विवाह का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम काली स्थान रेलवे प्रांगण से शिव बारात गाजे बाजे, हाथी, घोड़ा, बैंड पार्टी, के साथ निकली। शिव बारात सबसे पहले माता वैष्णो मंदिर पर पहुंची ,जहां भोले शंकर जी की आरती पूजन किया गया। इसके बाद रतनपुरा भीमपुरा चौक होते हुए रतनपुरा गांव, सदर बाजार, शंकर मंदिर, ब्लॉक मोड, मुबारकपुर गांव होते हुए विसुकिया गांव के बाद काली स्थान रेलवे प्रांगण पर शिव, पार्वती विवाह का आयोजन किया गया। शिव बारात को जगह-जगह रोककर शिव जी का आरती पूजन की जा रही थी। शिव बारात में बारातियों द्वारा अबीर- गुलाल एवं फूलों का वर्षा किया जा रहा था। शिव भक्तों की सुरक्षा की चुस्त दुरुस्त व्यवस्था की गई थी। श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी ना हो इसके लिए स्थानीय पुलिस चौकी प्रभारी व पीएसी एवं आरपीएफ के जवानों की तैनात किया गया था। भगवान शंकर माता पार्वती के विवाह के अवसर पर काली स्थान शिव मंदिर प्रांगण झालर, राड, व गुब्बारे से दुल्हन की तरह सजाया गया था। शिव बारात विवाह स्थल पर पहुंचते ही हर हर महादेव व ओम नमः शिवाय का जय घोष गुंजायमान होने लगा। उधर पार्वती माता की विवाह में महिलाओं द्वारा गीत गाया जा रहा था। शिव विवाह को देखने के लिए दूर-दूर से महिलाएं एवं पुरुष श्रद्धालु आए हुए थे। विवाह का कार्यक्रम देर रात तक चलता रहा। सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। शिव विवाह के बाद समिति द्वारा भंडारा का आयोजन किया गया । जिसमें पुरुष, महिला व बच्चों ने भी प्रसाद ग्रहण किया। भगवान शंकर के रुप में चंदन सिंह, माता पार्वती के रूप में घूरा सिंह, नंदी के रूप में अमन खरवार, सहित देव, राक्षस, भालू आदि के रूप में थे। इस अवसर पर संरक्षक उमाशंकर सिंह, अध्यक्ष अवधेश मिश्रा, बृजेश सिंह, दीपू लाला, संतोष वर्मा, अनूप लाला, किशन गुप्ता, रोशन गुप्ता, डब्लू लाला, सुभाष मद्धेशिया, प्रमोद खरवार, गोपाल गुप्ता, मिथिलेश शर्मा, प्रदीप शर्मा, प्रमोद बरनवाल, सतीश गुप्ता, मंटू लाल, राजू गुप्ता, टीपू सुल्तान, आनंद खरवार, विनोद कुमार गुप्ता, दिलीप खरवार, दीपक गुप्ता, जनार्दन प्रसाद मद्धेशिया, अमित मौर्या, सहित अभियंता जिला पंचायत मऊ सुरेंद्र नाथ यादव व पुलिस बल पीएसी के जवानों ने शिव बारात की सफलता में सक्रिय भागीदारी निभाई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *