रतनपुरा के युवराज को मिला एनसीसी कैडेट का सर्वोच्च सम्मान
रतनपुरा/मऊ। प्राथमिक विद्यालय मोहम्मदपुर शिक्षा क्षेत्र रतनपुरा के सहायक अध्यापक संजय सिंह के सुपुत्र युवराज सिंह ने रतनपुरा विकासखंड का नाम रोशन किया है। सैनिक स्कूल अंबिकापुर के होनहार क्रेडिट के रूप में दिल्ली में होने वाले 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस पर आयोजित परेड में भाग लेकर के रतनपुरा विकासखंड एवं अपने विद्यालय को गौरवान्वित किया है।
उल्लेखनीय है कि एनसीसी ग्रुप मुख्यालय की ओर से कैडेट के लिए इंटर ग्रुप कंपटीशन का आयोजन प्रत्येक वर्ष किया जाता है,और अनेक चरणों की जटिल प्रक्रिया से गुजरने के बाद अंतिम रूप से प्रधानमंत्री रैली पर होने वाले परेड के लिए ऐसे कैडिटों का चयन किया जाता है! कैडेट युवराज सिंह ने गणतंत्र दिवस की परेड में शामिल होने से पहले मध्य प्रदेश एवं छत्तीसगढ़ के अलग-अलग स्थानों को मिलाकर कुल सात कैंपों में भाग लिया। इसमें प्रत्येक में वह चयनित हुआ। इसे छत्तीसगढ़ एवं मध्य प्रदेश के जूनियर डिवीजन में वेस्ट कैडेट चुना गया !इसके बाद राष्ट्रीय स्तर पर नई दिल्ली में तीन दिवसीय कैंप का आयोजन किया गया, जिसमें युवराज सिंह अनेक गतिविधियों और प्रतियोगिताओं क्रमशः लाइन एरिया, फ्लैग एरिया पीएम रैली में भी भाग लेकर सर्वोच्च स्थान पर रहा। युवराज सिंह को छत्तीसगढ़ एवं मध्य प्रदेश एनसीसी में प्रथम स्थान प्राप्त किया, और बेस्ट कैडेट का अवार्ड प्राप्त किया! तथा राष्ट्रीय स्तर पर उसे चौथा स्थान प्राप्त हुआ !युवराज सिंह की विशेष उपलब्धि पर वीरेंद्र सिंह, कमलेश सिंह, अवधेश सिंह, नरसिंह सिंह, ध्रुव नारायण सिंह धर्मेंद्र, रणजीत सिंह, वीपी सिंह, राजकुमार सिंह, कमला कांत पांडेय एवं डायट प्राचार्य राजीव रंजन मिश्र ने उसे बधाई दी है। और उसके उज्जवल भविष्य की शुभकामना व्यक्त की है!
उल्लेखनीय है कि युवराज सिंह सैनिक विद्यालय अंबिकापुर में 9वी कक्षा का छात्र है ,इसका प्रवेश छठवीं कक्षा में हुआ था, और अपनी प्रतिभा के बदौलत सर्वोच्च एनसीसी कैडेट का खिताब हासिल किया है!

