तैय्यब पालकी के चाची का निधन
मऊ। नगर पालिका अध्यक्ष मुहम्मद तैय्यब पालकी के चाचा हाजी नेसार अहमद (परख साड़ी) की पत्नी साजेदा खातून का बुधवार को सुबह निधन हो गया। वह स्वस्थ्य थीं पर व्योवृद्ध होने के कारण काफी कमजोर हो चुकी थीं। आज सुबह हालत गम्भीर हो जाने के बाद उनका निधन हो गया। वे 75 वर्ष की थीं। उनके जनाजे की नमाज आज सायं 6ः20 बजे औरंगाबाद सहन में अदा की गयी और उन्हें चण्डी सागर स्थित उनके पैत्रिक कब्रिस्तान में दफन किया गया।
जैसे ही श्री पालकी के चची के निधन की सूचना मिली शोकाकुल परिवार को सांत्वना देने हेतु पूरे नगर से सम्भ्रंात लोग उनके आवास पर पहुंचने लगे। पूरे दिन वहां लोगों का तांता लगा रहा। तैय्यब पालकी ने लोगों से अपनी मरहूमा चाची के मगफिरत की दुआ की दरख्वास्त की है।
