अपना जिला

यूपी बार कौंसिल की चेयरमैन दरवेश यादव की गोली मारकर हत्या, हत्यारे अधिवक्ता ने गोली मारने के बाद खूद को मारी गोली

■ अत्यंत दर्दनाक घटना

■ आरोपी अधिवक्ता ने अपने को भी मारी गोली अस्पताल में गम्भीर अवस्था मे भर्ती किया गया,आगरा दीवानी न्यायालय परिसर की घटना।

आगरा।  उप्र बार काउंसिल की नवनिर्वाचित अध्‍यक्ष दरवेश यादव का अधिवक्‍ता मनीष शर्मा ने अपने ही लाइसेंसी रिवाल्वर से गोली मारकर हत्या कर दी। हत्यारे अधिवक्ता ने तीन गोली मारनेे के बाद

खूद को गोली मार ली। वह जीवन और मौत से अस्पताल में जूझ रहा है।

बताया जाता है कि कोर्ट परिसर में ही किसी बात को लेकर बार काउंसिल की चेयरमैन दरवेश यादव व मनीष बाबू शर्मा के बीच विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ा कि अधिवक्ता मनीष शर्मा ने दरवेश यादव को लगातार तीन गोली मारीं। गोली चलने से दीवानी परिसर में अफरा तफरी फैल गई।
जानकारी के मुताबिक इसके बाद मनीष शर्मा ने खुद को भी एक गोली मार ली। पुलिस ने मनीष बाबू को दिल्‍ली गेट स्थित पुष्‍पांजलि हॉस्पिटल में भर्ती कराया। लेकिन दरवेश यादव की घटना स्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गयी। फिलहाल विवाद के कारण का अभी कुछ पता नहीं चल सका है।

दो दिन पहले ही बनी थीं अध्यक्ष…

बता दें कि दो दिन पहले ही दरवेश यादव उत्तर प्रदेश बार काउंसिल की अध्यक्ष निर्वाचित हुई थीं। यूपी बार काउंसिल के इतिहास में वे पहली महिला अध्यक्ष बनी थीं। यूपी बार काउंसिल का चुनाव रविवार को प्रयागराज में हुआ था। दरवेश सिंह और हरिशंकर सिंह को बराबर 12-12 वोट मिले। दरवेश सिंह के नाम एक रिकॉर्ड यह भी है कि बार काउंसिल के 24 सदस्यों में वे अकेली महिला हैं। चुनाव मैदान में कुल 298 प्रत्याशी थे।

कौन हैं दरवेश यादव…

दरवेश यादव मूल रूप से एटा की रहने वाली हैं। 2016 में वे बार काउंसिल की उपाध्यक्ष और 2017 में कार्यकारी अध्यक्ष रह चुकी हैं। वे पहली बार 2012 में सदस्य पद पर विजयी हुई थीं। तभी से बार काउंसिल में सक्रिय रहीं। उन्होंने आगरा कॉलेज से विधि स्नातक की डिग्री हासिल की। डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय (आगरा विश्वविद्यालय) से एलएलएम किया। उन्होंने 2004 में वकालत शुरू की।

एडवोकेट उत्तर प्रदेश की तरफ से ऐसी शर्मनाक घटना की घोर निंदा की जाती है। स्व० दरवेश यादव को अश्रुपूरित श्रधांजलि एवं नमन।ईश्वर उनकी आत्मा को शांति दे एवं उनके परिजन हितैशी को यह अपार दुख सहने की शक्ति दे। राजेश कुमार सिंह एडवोकेट वाराणसी बार काउंसिल प्रत्यासी 2018

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *